Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर का शतक, इंडिया ने 8 विकेट से जीता मैच; भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 14 रिकॉर्ड

IND vs WI 1st T20 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत लिया है.

Latest News
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर का शतक, इंडिया ने 8 विकेट से जीता मैच; भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 14 रिकॉर्ड

IND vs WI 1st T20 (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबलों को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है. 172 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 14.4 ओवरों में टारगेट चेज कर दिया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद शतकीय पारी खेली और इतिहास रच दिया है. कैरिबियाई टीम ने पहले खेलते हुए 171 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 172 रन बनाकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 में कुल 15 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. अय्यर चेज करते हुए शतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. 

वेस्टइंडीज ने 19.1 ओवरों में 171 रन बनाए और टीम ऑलआउट हो गई है. टीम के लिए शाई होप 52 और शरफेन रदरफोर्ड ने 56 रनों की पारी खेली. भारत के लिए नमन धीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. भारतीय टीम ने इस स्कोर का पीछा करते हुए 14.4 ओवरों में 172 रन बनाकर टारगेट चेज कर दिया. टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 43 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेली. वहीं, ईशान किशन नाबाद 37 रन बना सके. वेस्टइ़ंडीज के लिए अकील हुसैन और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट चटकाया.

श्रेयस अय्यर ने शतक जड़कर रचा इहितास

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 42 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के भी ठोके. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अय्यर का ये पहला शतक था. भारतीय कप्तान के रूप में टी20 में शतक लगाने वाले अय्यर तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने 3 शतक और सूर्यकुमार यादव ने एक शतक बनाया है. इतना ही नहीं, श्रेयस अय्यर भारत के पहले कप्तान बन गए हैं, जिसने टारगेट चेज करते हुए शतक बनाया है. 

T20I रन-चेज में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

  • 165 - यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023
  • 156* - यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024
  • 137* - ईशान किशन, श्रेयस अय्यर बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2026
  • 130 - शिखर धवन, ऋषभ पंत बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई, 2018
  • 123 - केएल राहुल, रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2018

भारतीय कप्तान के तौर पर T20I शतक

  • 121* - रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2024
  • 118 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
  • 111* - रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2018
  • 102* - श्रेयस अय्यर बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2026
  • 100 - सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023

इकाना में T20 मैचों में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

  • 57*(28) बनाम श्रीलंका, 2022
  • 23(15) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2024
  • 52*(30) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2025
  • 101*(51) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2026
  • 102*(43) बनाम वेस्ट इंडीज, 2026

फुल-मेंबर टीमों के कप्तानों द्वारा सबसे तेज T20I शतक

  • 33 - सिकंदर रज़ा (जिम्बाब्वे) बनाम गंबिया, नैरोबी, 2024
  • 35 - रोहित शर्मा (भारत) बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
  • 42 - हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) बनाम श्रीलंका, साउथेम्प्टन, 2026
  • 42 - श्रेयस अय्यर (भारत) बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2026
  • 46 - फ़ाफ़ डु प्लेसिस (साउथ अफ्रीका) बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015

T20I में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए शतक

  • 117 - सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2022
  • 110* - केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
  • 102* - श्रेयस अय्यर बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2026
  • 101* - केएल राहुल बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2018
  • 100* - रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल, 2018

भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I शतक

  • 111* - रोहित शर्मा, लखनऊ, 2018
  • 110* - केएल राहुल, लॉडरहिल, 2016
  • 102* - श्रेयस अय्यर, लखनऊ, 2026

T20I में सबसे ज्यादा बार रन-आउट होने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज

  • 7 - शिमरॉन हेटमायर
  • 6 - आंद्रे फ्लेचर
  • 4 - शाई होप
  • 4 - अकील होसेन
  • 4 - सुनील नरेन
  • 4 - आंद्रे रसेल
  • 4 - लेंडल सिमंस

T20I में भारत के लिए 1-6 ओवर के बीच सबसे ज्यादा मेडन ओवर (विकेट के साथ)

  • 6 - भुवनेश्वर कुमार
  • 4 - जसप्रीत बुमराह
  • 4 - अक्षर पटेल
  • 2 - हार्दिक पांड्या
  • 2 - रवि बिश्नोई

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर

  • 13-जसप्रीत बुमरा
  • 10-भुवनेश्वर कुमार
  • 6- अक्षर पटेल
  • 5- हरभजन सिंह
  • 5- हार्दिक पांड्या

T20I में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • 16 - क्रिस गेल
  • 15 - एविन लुईस
  • 14 - ब्रैंडन किंग
  • 14 - शाई होप
  • 13 - निकोलस पूरन

T20I में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप यादव

  • मैच- 10
  • विकेट- 19
  • औसत- 13.73
  • स्ट्राइक रेट- 12.6
  • इकोनॉमी रेट- 6.52

T20I डेब्यू पर 3 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर

  • 4/21 - प्रज्ञान ओझा बनाम बांग्लादेश, ट्रेंट ब्रिज, 2009
  • 3/17 - अक्षर पटेल बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे, 2015
  • 3/31 - नमन धीर बनाम वेस्टइंडीज़, लखनऊ, 2026

2026 में टी20 में 16-20 ओवरों में सबसे ज्यादा रन

  • 616- शेरफेन रदरफोर्ड (स्ट्राइक-रेट 192.5)
  • 598- दासुन शनाका (स्ट्राइक-रेट 215.10)
  • 508- ट्रिस्टन स्टब्स (स्ट्राइक-रेट 161.78)
  • 424- डोनोवन फरेरा (स्ट्राइक-रेट 206.82)
  • 405- डेविड मिलर (स्ट्राइक-रेट 178.41)
  • 400 - हेनरिक क्लासेन (स्ट्राइक-रेट 192.30)

भारत के खिलाफ T20I में 9वें/10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

  • 38* - मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड), दिल्ली, 2017
  • 36* - मैथ्यू वेड, तनवीर संघा (ऑस्ट्रेलिया), तिरुवनंतपुरम, 2023
  • 36 - शेरफेन रदरफोर्ड, अकील होसेन (वेस्टइंडीज), लखनऊ, 2026
  • 34 - जैकब डफी, ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड), तिरुवनंतपुरम, 2026

शतक के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर?

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद पूछा गया कि क्या आपको लखनऊ में घर जैसा महसूस होता है?, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, ऐसा नहीं है. इतनी थका देने वाली यात्रा के बाद, मुझे पता ही नहीं चला कि मैं कहां हूं. मुझे लगता है कि हर दिन बस इसी तरह जागना चाहिए. लेकिन हां, मैंने विकेट और वहां के हालात के हिसाब से जल्दी ही खुद को ढाल लिया और मुझे लगता है कि पहले बॉलिंग करने से हमें बहुत फायदा हुआ."

कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के बीच अटूट साझेदारी देखने को मिली. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 137 रनों नाबाद पार्टनरशिप की, जिसमें अय्यर ने 102 और किशन ने 35 रनों का योगदान दिया. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement