डीएनए एक्सप्लेनर
How To Get Petrol Pump Dealership: पेट्रोल पंप के लाइसेंस के लिए ऑयल कंपनियां जगह का सर्वे करने के बाद विज्ञापन देती है. सिर्फ पैसे या फिर जमीन के दम पर पेट्रोल पंप की डीलरशिप नहीं मिलती है.
How To Get Petrol Pump Dealership: अपने आस-पास के पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतार देखकर क्या आपके मन में भी कभी यह सवाल आया है कि इसकी डीलरशिप कैसे मिलती है? कोई आम इंसान पेट्रोल पंप कैसे खोल सकता है? पेट्रोल पंप सबसे सुरक्षित और मुनाफेदार बिजनेस में से एक माना जाता है, लेकिन इसका लाइसेंस उतना ही मुश्किल होता है. पेट्रोल पंप की डीलरशिप सिर्फ जमीन या पैसों के दम पर नहीं मिलती. इसके लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या HPCL जैसी कंपनियों के तय नियमों पर खरा उतरना बेहद जरूरी होता है. आइये जानते हैं ऑयल कंपनियों से पेट्रोल पंप का लाइसेंस हासिल करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस क्या होता है.
IOCL की वेबसाइट मुताबिक, पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आप अपनी मर्जी की जगह पर इसे नहीं खोल सकते. इसके लिए ऑयल कंपनियां सबसे पहले किसी इलाके का सर्वे करती हैं. इसके बाद मार्केट की जरूरत के हिसाब से जगह का चुनाव होता है. फिर उस स्थान के लिए नियम और शर्तों के साथ विज्ञापन जारी होता है. अगर आप विज्ञापन में मांगी गई सभी शर्तों-योग्यताओं को पूरी करते हैं तो आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद ऑयल कंपनियां 'रिटेल आउटलेट डीलरों' के चुनाव की मौजूदा गाइडलाइंस के हिसाब से लाइसेंस देती है.
IOCL की वेबसाइट मुताबिक, पेट्रोल पंपों को दो कैटगरी में बांटा जाता है.
पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने के लिए किसी भी आवेदनकर्ता को कई शर्तें पूरी करनी होती हैं.

पेट्रोल पंप की डीलरशिप में जमीन का अहम रोल होता है. आवेदकों को उनकी जमीन के स्टेटस के आधार पर तीन ग्रुप में बांटा जाता है.
शहरी/ग्रामीण क्षेत्र: 800 से 1200 वर्ग मीटर जमीन.
नेशनल या स्टेट हाइवे: 1200 से 2000 वर्ग मीटर या उससे अधिक जमीन.
विज्ञापन जारी होने के बाद आधिकारिक पोर्टल (Petrolpumpdealerchayan.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है.
'ग्रुप 1' के आवेदकों को सबसे पहली प्राथमिकता दी जाती है. अगर किसी लोकेशन पर 'ग्रुप 1' के एक से अधिक पात्र आवेदक मिलते हैं तो कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन लॉटरी निकालकर लाइसेंस धारक का चयन किया जाता है. अगर 'ग्रुप 1' में कोई आवेदक नहीं मिलता तब 'ग्रुप 2' के आवेदकों पर विचार किया जाता है.
लॉटरी में नाम आने के बाद ऑयल कंपनी की टीम चयनित जमीन, खसरा-खतौनी, लीज डीड और अन्य दस्तावेजों का मौके पर जाकर सत्यापन करती है.
