Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

HDB Financial IPO Allotment Date: 16 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, कब पता चलेगा IPO मिला या नहीं,लिस्टिंग डेट भी जान लें

HDFC बैंक की सब्सिडियरी HDB फाइनेंशियल सर्विसेस का IPO 16 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है. यह साल का सबसे बड़ा IPO है, इसकी मदद कंपनी की 12,500 करोड़ जुटाने की योजना है.

Latest News
HDB Financial IPO Allotment Date: 16 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, कब पता चलेगा IPO मिला या नहीं,लिस्टिंग डेट भी जान लें
Add DNA as a Preferred Source

HDB Financial IPO Timeline: HDB Financial Services का IPO 16.67 गुना सब्सक्राइब हुआ है. यह IPO 25 से 27 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. 16 गुन सब्सक्रिप्शन के बाद इस IPO की बंपर लिस्टिंग की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में अप्लाई करने वाले लोग इंतज़ार में हैं कि IPO अलॉट कब होगा और उसकी लिस्टिंग कब होगी.

HDB Financial IPO Timeline 

इस IPO में आवेदन की प्रक्रिया 25 जून से 27 जून तक चली. 30 जून तक IPO अलॉट किया जा सकता है. 1 जुलाई को रिफंड जारी किए जाएंगे, वहीं जिनका IPO लगेगा उनके डीमैट में 1 जुलाई को ही शेयर्स ट्रांसफर कर दिए जाएं. 2 जुलाई को IPO की लिस्टिंग शेयर मार्केट में होगी.

HDB Financial IPO: Subscription details

Groww App के मुताबिक, इस IPO को कुल 16.67 गुना सब्सक्राइब किया गया है. वहीं, अलग-अलग कैटेगिरी में देखें तो रिटेल इंडिविजुअल कैटेगिरी में केवल 1.38 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है. सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने किया है. इस कैटेगिरी में सब्सक्रिप्शन 55 गुना से ज्यादा है. 

क्या काम करती है HDB Financial Services

HDB फाइनेंशियल्स एक NBFC है जिसे RBI ने अपर-लेयर NBFC के तौर पर क्लासिफाई किया है. यह HDFC बैंक की सब्सिडियरी है. यह कंपनी लघु और मीडियम उद्योगों को उनके बिजनेस के लिए लोन देने, कमर्शियल गाड़ियों, ट्रैक्टर, कंस्ट्रक्शन के समान के लिए लोन देने और आम ग्राहकों को पर्सनल लोन और उनकी बड़ी खरीदारी के लिए लोन देने का काम करती है. यह कंपनी साल 2007 में शुरू हुई थी. कंपनी के फाइनेंशियल्स की बात करें तो साल साल 2024 में कंपनी के टोटल ऐसेट 92,557 करोड़ के थे. इस साल कंपनी ने 2461 करोड़ का नेट प्रॉफिट रिकॉर्ड किया था.कंपनी का रेवेन्यू 14 हजार करोड़ से ज्यादा का दर्ज किया गया था.
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement