Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

'शेम ऑन यू, यूजलेस पीपल', जब फ्लाइट में पुलिस से लड़ रहे थे दीपके, सौरव और आशुतोष, तब CJP नेताओं से क्या बोले यात्री?

वीडियो में फ्लाइट से उतरते समय आशुतोष रांका एक महिला यात्री पर झुंझलाते हुए नजर आए, उस महिला यात्री ने पलटकर कहा- शेम ऑन यू.

Latest News
'शेम ऑन यू, यूजलेस पीपल', जब फ्लाइट में पुलिस से लड़ रहे थे दीपके, सौरव और आशुतोष, तब CJP नेताओं से क्या बोले यात्री?

फ्लाइट से सीजेपी नेताओं को पुलिस हिरासत में ले जाते समय यात्री बोले- पहले गलत करते हो फिर चिल्लाते हो (Image Source: X/@SunainaHoley)

Add DNA as a Preferred Source

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट के अंदर हिरासत में लिए जाने का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें पैसेंजर उन्हें- शेम ऑन यू और यूजलेस पीपल जैसी बातें कहते दिख रहे हैं. शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को सीजेपी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जाना था. हालांकि, उन्हें प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली थी, इसके बावजूद जब प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर पहुंचने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया.
 
अभिजीत अपने बाकी दो साथियों के साथ मुंबई से सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए निकले और 9.30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट लैंड हुई. पुलिस पहले ही एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी थी और जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई तो पुलिस तीनों सीजेपी नेताओं को अरेस्ट करने के लिए फ्लाइट के अंदर ही चली गई. इस दौरान हाई वॉल्टेज ड्रामा हुआ. पहले जो वीडियोज सामने आए थे, उनमें अभिजीत झुंझलाते हुए पुलिस पर चिल्लाते हुए दिख रहे थे. हालांकि, पुलिस ने बार-बार उनसे कोऑपरेट करने का आग्रह किया, लेकिन वह बार-बार कह रहे थे, कर लो अरेस्ट, लगा दो एनएसए, यूएपीए, मैं आपसे डरता नहीं हूं. वह पैसेंजर्स की तरफ भी देखकर बोल रहे थे, देखिए देश किस तरफ जा रहा है. इसके अलावा इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी तीनों सीजेपी नेता लगाते हुए दिखे.

अब जो नया वीडियो सामने आया है, उसमें पैसेंजर्स अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर भड़कते नजर आ रहे हैं. उनकी वजह से जो परेशानी हुई उससे यात्री काफी नाराज दिखे. वीडियो में किसी भी पैसेंजर ने उनका सपोर्ट नहीं किया, जब पुलिस उन तीनों को फ्लाइट से ले जा रही थी, तब सौरव रांका एक महिला यात्री के कुछ कहने पर चिड़चिड़ाकर बोले- शेम ऑन यू, इस पर महिला यात्री ने भी जवाब दिया- शेम ऑन यू, यूजलेस पीपल. महिला यात्री वीडियो की शुरुआत में अभिजीत दीपके से यह भी कहती दिख रही हैं- पहले गलत करते हो फिर चिल्ला रहे हो फ्लाइट में. इस दौरान आशुतोष रांका 'भारत माता की जय' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए पुलिस के साथ फ्लाइट से जाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, कुछ यात्रियों को यह भी कहते सुना गया- कचरा साफ, स्वच्छ भारत अभियान.

11 अक्टूबर को फिर जुटेंगे सीजेपी प्रदर्शनकारी

पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करके बताया था कि जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर सीजेपी के आंदोलन की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे संभालेंगे. अजिंक्य शिंदे सीजेपी के नेशनल ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज हैं. अजिंक्य के दोस्त सूरज धवन ने बताया कि अब उनसे संगठन के आंदोलन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है. 

सूरज धवन ने कहा कि अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार-रोधी आंदोलन और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले अभियान से प्रेरित होकर अजिंक्य शिंदे धीरे-धीरे अपने प्रोफेशनल करियर से दूर हुए और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हो गए. उनके अनुसार, अजिंक्य शिंदे का मानना था कि सिस्टम की आलोचना करना ही पर्याप्त नहीं है, इसलिए उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता का रास्ता चुना.

5 पॉइंट में जानें कौन हैं आजिंक्य शिंदे

  • महाराष्ट्र के लातूर जिले की औसा तहसील के उजनी गांव के रहने वाले अजिंक्य शिंदे कंप्यूटर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे, लेकिन उन्होंने करियर छोड़कर सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता का रास्ता चुना.
  • उनके पिता रिटायर्ड शिक्षक हैं. सूरज धवन का कहना है कि लोकपाल की मांग को लेकर हुए आंदोलन और अन्ना हजारे और केजरीवाल के नेतृत्व वाले अभियानों ने शिंदे की सोच को आकार दिया और उन्हें बदलाव लाने के प्रयासों में सीधे तौर पर शामिल होने के लिए प्रेरित किए.
  • अजिंक्य शिंदे आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े उन्होंने महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष के रूप में भी काम किया और बाद में गोवा में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली.
  • सूरज धवन ने बताया कि महाराष्ट्र और गोवा में पार्टी संगठन खड़ा करने का अनुभव हासिल करने के बाद अजिंक्य शिंदे ने ‘आप’ छोड़ दी और सीजेपी में शामिल हो गए. 
  • आशुतोष रांका और अभिजीत दीपके भी आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रेटेजिस्ट और कैंपेन ऑपरेटिव के तौर पर काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:- 'किसी भी सूरत में ऐसा दोबारा न हो', दीपके-ध्रुव के अरेस्ट होते ही आया राहुल गांधी का वीडियो, क्या सरकार को दे दिया अल्टीमेटम?

Advertisement
Advertisement

Advertisement