डीएनए एक्सप्लेनर
ट्रेनें रद्द करने और मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने के सरकार के फैसला का बचाव करते हुए एसजी तुषार मेहता ने कहा कि 22 जुलाई के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं.
दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द किए जाने और 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखे जाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने चिंता जताई कि इस तरह मेट्रो और ट्रेन से ट्रेवल करने वाले करोड़ों लोग प्रभावित होंगे. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बेहद अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह सबकुछ बंद नहीं किया जा सकता, देश के हर हिस्से से लोग ट्रेनों से ट्रेवल करते हैं. एहतियाती कार्रवाई का मतलब ये नहीं कि मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया जाए. शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है, उससे पहले रेलवे ने कुछ ट्रेन रद्द कर दी हैं और दिल्ली सरकार ने 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला किया है.
शुक्रवार (9 अक्टूबर, 2026) को सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने याचिकाकर्ता कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के महासचिव एमए बेबी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में ये मुद्दे उठाए थे. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJI Surya Kant), जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच के सामने कपिल सिब्बल ने प्रदर्शन की अनुमति के लिए अपील करते हुए कहा कि यह देश के नागरिक होने के नाते याचिकाकर्ता का अधिकार है. इसी दौरान दूसरे याचिकाकर्ताओं की तरफ से गोपाल शंकरनारायणन, अभिषेक सिंघवी जैसे सीनियर एडवोकेट भी पेश हुए और सभी ने मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें रद्द किए जाने और सीजेपी और यूथ कांग्रेस को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दिए जाने का मुद्दा कोर्ट में उठाया. उनकी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने भी चिंता जताई और इससे करोड़ों यात्रियों के प्रभावित होने की बात कही. कोर्ट ने सरकार को कौन-सी बेहद अहम बातें कहीं, जानते हैं-
यह भी पढ़ें:- 'आप HC जाइए न', मेट्रो बंद-ट्रेनें रद्द और प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलने पर SC में सुनवाई के लिए अड़े सिब्बल से बोले CJI