डीएनए एक्सप्लेनर
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान से अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को हाईजैक का सिग्नल मिला था. इसके बाद विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे 'Flydubai' के विमान में हाईजैक की कोशिश के कुछ दिन बाद अहमदाबाद के आसमान में भी कुछ ऐसा ही नजर आया. जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे 'Air India' के विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान जब गुजरात के अहमदाबाद के ऊपर था तो ATC को कुछ सेकंड के लिए 'Squawk-7500' अलर्ट मिला. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गई.'Squawk-7500' का इस्तेमाल हाईजैकिंग या एयरक्राफ्ट को गैर-कानूनी तरीके से जब्त करने का सिग्नल देने के लिए किया जाता है. मालूम हो कि भारतीय पायलट स्मित मच्छार के फ्लाइदुबई विमान से भी यही कोड फ्लैश हुआ था.
न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि बम की धमकी के बाद 'Air India' की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गई. PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही बोइंग 787-9 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट होने वाली फ्लाइट AI2030 की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इसके बाद उसे सिक्योरिटी चेक के लिए 'आइसोलेशन बे' में ले जाया गया. अलर्ट की जांच चल रही है और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
STORY | Air India's Frankfurt-Delhi flight diverted to Jaipur following bomb threat An Air India aircraft from Frankfurt to Delhi was diverted to Jaipur on Wednesday morning following a bomb threat, according to sources. The flight AI2030, operated with a Boeing 787-9 aircraft, made an emergency landing at the Jaipur International Airport and was taken to an isolation bay for security checks, the sources said. READ: https://t.co/M4qlkmyJS9 VIDEO | (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2026
ATC की तरफ से चार अंकों का स्क्वॉक कोड सभी पायलटों को दिया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य पायलट और ATC के बीच कम्यूनिकेशन को बेहतर बनाना होता है. उड़ान के दौरान ATC इसकी मदद से ही विमान को जरूरी निर्देश देता है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखता है.'Squawk 7500' का इस्तेमाल तब होता है, जब विमान 'हाइजैकिंग (Hijacking)' जैसी स्थिति का सामना कर रहा हो. पायलट के 'Transponder' में 7500 दर्ज किए जाने का मतलब जमीन पर मौजूद ATC और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को यह संकेत देना है कि विमान गंभीर खतरे में है और तत्काल सहायता की जरूरत है.
'International Civil Aviation Organization' ने उड़ान के दौरान विमान में होने वाली किसी भी परिस्थितियों के लिए तीन प्रमुख इमरजेंसी कोड निर्धारित किए हैं, जिन्हें स्वॉक कोड कहा जाता है.तीनों कोड किसी न किसी तरह की गंभीर स्थिति का संकेत देते हैं, लेकिन हर कोड का मतलब अलग होता है.
1. स्क्वॉक 7500: इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब विमान 'हाइजैकिंग' जैसी स्थिति का सामना कर रहा हो.
2. स्क्वॉक 7600: विमान के 'रेडियो सिस्टम में गड़बड़ी होने की स्थिति में पायलट ATC को 'स्क्वॉक 7600' भेजता है.
3. स्क्वॉक 7700: इस कोड का इस्तेमाल किसी भी तरह की सामान्य या गंभीर 'इमरजेंसी' का संकेत देना होता है.

एविएशन एक्सपर्ट विपुल सक्सेना ने 'DNA Hindi' से बात करते हुए स्क्वॉक कोड 7500 के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने बताया है कि 'स्क्वॉक 7500' कोड का इस्तेमाल पायलट उस कंडीशन में करता है, जब फ्लाइट में कोई 'अनवांटेड पर्सन' हो या फिर विमान उसके कंट्रोल से बाहर हो. उस समय 2 सिचुएशन होती हैं.
पहली सिचुएशन में हमारे एयरफोर्स के फाइटर जेट जाते हैं और उस जहाज को एस्कॉर्ट करके पास के एयरफील्ड पर लेकर आ जाते हैं. अगर वह पॉसिबिलिटी न हो तो कई बार हाईजैकर्स फ्लाइट को दूसरे एयरफील्ड पर लेकर चले जाते हैं, जैसे कंधार के टाइम पर हुआ था. अगर पायल भारत के किसी एयरपोर्ट पर विमान को लाने में पॉसिबल होता है तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल उसे पूरी प्रेफरेंस देता है. उसको स्पेशल रूटिंग देता है. ATC की पूरी कोशिश विमान को जल्द से जल्द निएरेस्ट एयरफील्ड पर लैंड कराता है.

एविएशन एक्सपर्ट विपुल सक्सेना ने बताया कि इस दौरान होम मिनिस्ट्री से लोकल पुलिस, CRPF और CISF को गाइडेंस किया जाता है. इसके बाद हर एयरपोर्ट पर मौजूद स्पेशल एरिया 'आइसोलेशन वे' में विमान को ले जाया जाता है. इसके बाद यह देखा जाता है कि थ्रेट किस तरह का है. हाईजैकर अंदर हैं और पैसेंजर की सेफ्टी में रिस्क तो नहीं है तो उन्हें उतारकर सबकी चेकिंग होती है. फिर उन्हें अलग जगह ले जाकर बिठाया जाता है. इसके बाद हाइजैकर से डील किया जाता है. एविएशन एक्सपर्ट ने बताया कि अगर हाइजैकर पैसेंजर की सेफ्टी के नाम पर नेगोशिएट करना चाहते हैं तो फिर उनसे डील किया जाता है. इसके बाद NIA की गाइडेंस के हिसाब से आगे की स्ट्रेटजी बनाई जाती है.