डीएनए एक्सप्लेनर
हरीश सॉल्वे ने कहा कि नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका में गड़बड़ किसने कराई. किसने शेख हसीना को हटाकर अपना प्राइम मिनिस्टर बनाया? ये उस टाइप की सिचुएशन इंडिया में भी करना चाह रहे हैं.
'ये बाहर से फंडेड है, बाहर से मोटिवेटेड है. बाहर के देश खासकर, अमेरिका को देखिए भारत से बड़ा नाखुश है.' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर देश के पूर्व पूर्व सॉलिसिटर जनरल और जाने-माने वकील हरीश सॉल्वे ने ये आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भारत में नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसा माहौल बनाने की साजिश हो रही है.
हरीश सॉल्वे ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि दिपके जी, सौरव दास और यूट्यूबर कहां से आ गए. इनको कहां से इतना पैसा मिल रहा है. प्रोटेस्ट में तो पैसा लगता है. पूर्व एसजी ने कहा, 'हमारी वित्त मंत्री ने कह दिया की फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो रही हैं. कनाडा के साथ भी बातचीत हो रही है. अमेरिका के बारे में पूछने पर कह दिया कि एक स्तर पर आकर अटक गई है. उन लोगों को आदत पड़ गई है कि हमने जैसा कहा है वैसा ही करो. वरना हम उपद्रव करेंगे.'
उन्होंने कहा, ' नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका में गड़बड़ किसने कराई. किसने शेख हसीना को हटाकर अपना प्राइम मिनिस्टर बनाया? ये उस टाइप की सिचुएशन इंडिया में भी करना चाह रहे हैं.' उन्होंने कहा कि सीजेपी के पीछे सब बाहर की ताकतें हैं.
सॉल्वे ने कहा कि मोदी सरकार का फोकस है होर्मुज संकट से कैसे डील करे. भुखमरी को कैसे डील करे, टेक्नोलॉजी को कैसे आगे बढ़ाएं. हम दूसरे लोगों के सैटेलाइट नहीं आने देंगे. हम अपने सैटेलाइट बनाएंगे. उन्होंने एलन मस्क के हाल में किए एक्स पोस्ट का भी जिक्र किया, 'एक जनाब लगे हुए हैं कि भाई हमारे सैटेलाइट क्यों नहीं आने दे रहे हैं. ये सब लोग परेशान हैं मोदी सरकार से. मोदी सरकार को हटाओ, ऐसे लोग लगाओ, जो हमारे दोस्त हों. मुझे तो शक नहीं है 6-8 महीने से क्लीयर पैटर्न दिख रहा है. सरकार का दायित्व बनता है कि इससे डील करें और इससे निपटें और ये निपट जाएंगी क्योंकि इसकी सेल्फलाइफ ज्यादा नहीं है मेरे हिसाब से.'
पूर्व सॉलिसिटर जनरल ने पिछले सीजेपी प्रोटेस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जब छात्रों का मसला था तो सबके दिल में था कि बच्चे मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक हो जाता है. भारत के लोग भी समझते हैं. वन लाइनर, यूट्यूब और रील्स से नैरेटिव बनाए जा रहे हैं.
दिल्ली पुलिस की ओर से मेट्रो बंद और नई दिल्ली जिले में बैरिकेडिंग के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर करने पर हरीश सॉल्वे ने कहा, 'इनको सराकर को एम्ब्रेस करना था. इनको चाहिए था सु्प्रीम कोर्ट कहे कि सब हटाओ, बैरिकेड हटा और दो दिल्ली को आग लगा दो.
उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर कहीं भी एक्स्ट्रा फोर्स है तो हटा दो और ये सब सरकार पर छोड़ दिया. अदालत ने साफ कहा कि आपका राइट्स टू प्रोटेस्ट, पुलिस एक्ट के तहत है यानी पुलिस न कहती है तो उसका फैसला है. उसके बाद आप कोर्ट जाइए. कोर्ट से ऑर्डर लीजिए. कोर्ट से डायरेक्शन ले लीजिए. ये नहीं हो सकता है कि मैं जज और जूरी हूं. मैंने डिसाइड किया कि तुम्हारा फैसला गलत है तो मैं तोडूंगा और बैरिकेडिंग पर चढ़ जाऊंगा. मुझे रोकेंगे तो सुप्रीम कोर्ट चला जाऊंगा. आज सुप्रीम कोर्ट ने क्लीयर कर दिया है कि राइट्स टू प्रोटेस्ट का फैसला पुलिस एक्ट के तहत है, उसके ऊपर नहीं है.'
सीजेआई से मिलने के लिए इंडिया ब्लॉक के पैदल मार्च पर सॉल्वे ने कहा, 'या तो आप मानकर चलें कि हमको ना संविधान में भरोसा है. न किसी सिस्टम में. जो हमारी मर्जी में आएगा, हम वो करेंगे. अगर आप संविधान के अनुसार चलना चाहते हैं, जो लाल किताब लेकर चलते हैं तो न्यायालय के सामने इस किस्म की पॉलिटिकल याचिका नहीं रखी जा सकती. कोर्ट की अपने सीमा होती है. उसके अनुसार, उसकी प्रोसीजर होता है. याचिकाओं की पेशी हुई है. मेरे समझ में नहीं आ रहा है ये हो क्या हो रहा है.'
पूर्व सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि अगर हम आज की पॉलिटिक्स के लिए स्ट्रक्चर को ही तोड़ डालें, अगर हम जनता का भरोसा संस्थाओं से हटा दें. कल अगर कुछ ऐसा हुआ कि आप चुनाव जीतकर आ गए या फिर जिन राज्यों में आपकी सरकार है, वहां के लोगों ने ऐसा मोर्चा खड़ा किया तो आपको बुरा लगेगा कि नहीं, हमारी सरकार को नहीं चलाने दे रहे हैं. उन्होंने कहा, 'संविधान के अनुसार, इस किस्म की संस्थाओं को अटैक नहीं करना चाहिए. हमारे संविधान ने अलग-अलग संस्थाएं बनाई हैं. व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और चुनाव आयोग हैं. चैक्स एंड बैलेंस के लिए कोर्ट हैं.'
हरीश सॉल्वे ने कहा, 'हम लोगों के कुछ रूल्स हुआ करते थे. हम पालकीवाला के जमाने से अपने ऊपर एक डिसिप्लिन मानकर चलते थे. कहा जाता था- किसी केस में अगर पेश हो रहे हों तो उस पर पब्लिक कमेंट मत करो क्योंकि ये नहीं लगना चाहिए कि फैसला एक तरफ से दूसरे तरफ गया तो इसमें कोई तुम्हारी पर्सनल कमेंट हो. ये रूल तो अब रहा नहीं.'
पूर्व एसजी ने कहा, 'ये सब पॉलिटिकल केस हैं. सीनियर वकील हैं, वो लीडर्स हैं. जिस किस्म का ऑर्डर मांगा और वो नहीं मिला तो कहते हैं कि ज्यूडिशियरी से भरोसा उठ रहा है. ये एक बड़ा अनफॉर्चुनेट डेवलेपमेंट है या तो आप मत जाइए. अगर सरकार के खिलाफ फैसला हो और प्रधानमंत्री कहें कि हमारा ज्यूडिशियरी से फैसला उठ रहा है तो सब कहेंगे हैं कि आप संविधान और देश को खतरे में डाल रहे हैं. विपक्ष वाले कहते हैं कि हमारे हिसाब से फैसला ठीक नहीं हुआ तो वो आपका संवैधानिक हक है. देश में क्या चल रहा है, मेरे तो कुछ समझ नहीं आ रहा.'
हरीश सॉल्वे ने इंडियन एक्सप्रेस की चुनाव आयुक्तों में मतभेदों वाली रिपोर्ट पर कहा, 'कुछ लोगों ने एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट पर बैठकर इतना बवाल कर दिया. चुनाव आयोग 10 दिन में जवाब दाखिल करेगा. जवाब दाखिल होगा तो उसमें सामने आ जाएगा कि चुनाव आयुक्तों में कोई विवाद था या नहीं था, वो कैसे खत्म हुआ. क्या ये जरूरी है कि रोज-रोज इसके बारे में तमाशा करें. दिल्ली वालों की जान हराम कर दें. दुकानदार बेचारों को परेशान कर दिया. मोर्चों के कारण दुकानें बंद हो रहीं. पब्लिक कम्फर्ट को ध्यान में रखना चाहिए.'
उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है. अगर फैसले गलत हैं. अगर उसमें कुछ पर्सनल कारण हैं और कोर्ट ने सीईसी के बारे में कुछ कमेंट किए. तब आप इंपीचमेंट लेकर आ सकते हैं. उनके सामने प्रंजेंटेशन करना कि उनको हटाओ. सीईसी को सुप्रीम कोर्ट थोड़े ही हटा सकता है. आपने सीईसी के फैसलों की लीगलिटी चैलेंज की है. वो एग्जामिन हो जाएगा. एक आदमी सब फैसले कर रहा था. वो सब सामने आ जाएंगा. इतनी जल्दी क्या है, इसमें सब पॉलिटिक्स है और क्या.'