Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

अब हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में मिलेंगे फूलों वाले कंफर्टर, रेलवे ने बताया कितने दिनों में होगी धुलाई

दुर्गा पूजा के मौके पर हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में नॉर्मल कंबलों की जगह प्रीमियम फ्लोरल कंफर्टर देने शुरू किए गए हैं.

Latest News
अब हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में मिलेंगे फूलों वाले कंफर्टर, रेलवे ने बताया कितने दिनों में होगी धुलाई

हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में भारी कंबल की जगह पैसेंजर्स को दिया जा रहा फ्लोरल कंफर्टर. (Image: @EasternRailway)

Add DNA as a Preferred Source
  • हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में कंबल की जगह कंफर्टर
  • फर्स्ट एसी कोच के पैसेंजर्स को मिल रही है यह सुविधा
  • दुर्गा पूजा के मौके पर ईस्टर्न रेलवे की खास पहल
  • 2025 में कवर वाले कंबल का हुआ था ट्रायल

ट्रेन में सफर करते समय पैसेंजर्स के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि उन्हें दिया गया कंबल साफ है या नहीं. चादर और तकिए के कवर की तरह कंबलों की हर यात्रा के बाद धुलाई नहीं होती. इस वजह से रेलवे की ओर से दिए जाने वाले कंबलों की हाइजीन को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं. अब ईस्टर्न रेलवे ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की है. दुर्गा पूजा के मौके पर हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में नॉर्मल कंबलों की जगह प्रीमियम फ्लोरल कंफर्टर देने शुरू किए गए हैं.

ईस्टर्न रेलवे के मुताबिक, यह सुविधा 11 अक्टूबर 2026 से शुरू की गई है. नए कंफर्टर पर फूलों का डिजाइन है. रेलवे का कहना है कि इनकी सफाई पर भी खास ध्यान दिया जाएगा. हर राउंड ट्रिप के बाद कंफर्टर को धोया और सैनिटाइज किया जाएगा. इस पहल का मकसद यात्रियों को ज्यादा आरामदायक और स्वच्छ बिस्तर उपलब्ध कराना है. फिलहाल यह सुविधा हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी यात्रियों के लिए शुरू की गई है. इसे सभी राजधानी ट्रेनों में लागू करने का ऐलान नहीं हुआ है.

Howra New Delhi Rajdhani Express

कंबलों की सफाई को लेकर क्यों उठते रहते हैं सवाल?

इंडियन रेलवे की एसी ट्रेनों में यात्रियों को बेडरोल दिया जाता है. इसमें दो चादरें, तकिए का कवर और एक छोटा तौलिया मिलता है. जरूरत के मुताबिक यात्रियों को कंबल भी दिया जाता है. चादर, तौलिया और तकिए के कवर को एक बार इस्तेमाल के बाद धोया जाता है, लेकिन कंबलों की धुलाई का नियम अलग है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवंबर 2024 में राज्यसभा में दिए गए लिखित जवाब में बताया था कि एसी कोच में यात्रियों को दिए जाने वाले कंबलों को मौजूदा नियमों के तहत कम से कम महीने में एक बार धोया जाता है. वहीं, चादर, तौलिया और तकिए के कवर को हर इस्तेमाल के बाद धोने की व्यवस्था है. इस वजह से यात्रियों के बीच कंबल की हाइजीन को लेकर चिंता बनी रहती है. 

बिना धुला हुआ कंबल यात्रियों के शरीर के सीधे संपर्क में न आए, इसके लिए रेलवे की तरफ से बेडरोल में एक एक्स्ट्रा चादर देने की व्यवस्था भी बनाई गई है. इस चादर को कंबल के नीचे बिछाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. रेलवे के मुताबिक, इस चादर को भी हर इस्तेमाल के बाद धोया जाता है. रेलवे की इस व्यवस्था के बावजूद यात्रियों की मांग रही है कि कंबलों की सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाए. लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पैसेंजर एक ही कंबल का कई घंटे इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में गंदा कंबल उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होता. 

हर यात्रा के बाद धुलेंगे कंफर्टर?

ईस्टर्न रेलवे ने कहा है कि हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में दिए जाने वाले नए फ्लोरल कंफर्टर को हर राउंड ट्रिप के बाद धोया और सैनिटाइज किया जाएगा. नए कंफर्टर का इस्तेमाल फिलहाल राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में किया जा रहा है. रेलवे की ओर से इस पहल को यात्रियों के आराम और बिस्तर की स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया है.

एक साल पहले कंबल कवर का ट्रायल कर चुका है रेल मंत्रालय

पिछले साल रेल मंत्रालय ने एसी डिब्बों में पैसेंजर्स को कवर वाले कंबल देने का ट्रायल शुरू किया था. लंबे समय से पैसेंसर्ज इसकी मांग कर रहे थे. हाइजीन से जुड़ी दिक्कत को दूर करने और उन्हें आरामदायक सफर मुहैया कराने के लिए रेलवे ने जयपुर से एक ट्रेन में कंबल के लिए कवर उपलब्ध कराना शुरू किया.

अक्टूबर 2025 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था, 'ट्रेनों में कंबल का इस्तेमाल हमेशा से होता रहा है और इसकी हाइजीन को लेकर यात्रियों के मन में सवाल रहता है. इस शंका को दूर करने के लिए जयपुर रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन में ट्रायल के रूप में ट्रायल के तहत कंबल कवर की व्यवस्था शुरू की गई है. अगर यह ट्रायल सफल रहता है तो इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा.' 

अब कंबल की जगह कंफर्टर की सुविधा इंडियन रेलवे के अपने यात्रियों के सफर को और भी ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए लगातार सेवाओं में किए जा रहे सुधार के तौर पर देखा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ से पहले रेलवे ने चलाईं 100 से ज्यादा ट्रेनें, देखें फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट, जानें कब-कहां से चलेंगी

Advertisement
Advertisement

Advertisement