डीएनए एक्सप्लेनर
SSR का मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट को सुधारना और बेहतर बनाना है. इसके जरिए पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के नाम लिस्ट में जोड़ना और वोटर लिस्ट में मौजूद पुरानी गलत जानकारियों को सुधारना है.
SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग अब उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल समेत 17 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश में स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने जा रहा है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, SSR के तहत इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी. इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाएंगे और पहले से दर्ज जानकारियों में हुई गलतियों को सुधारा जाएगा. इसके साथ ही जो युवा 2027 में 18 साल की आयु पूरी करने हैं, वे भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे.
चुनाव आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, EC ने 17 राज्यों और UTs को रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1950 के सेक्शन 21 के तहत 1 जनवरी, 2027 को क्वालिफाइंग तारीख मानकर वोटर रोल का SSR करने का निर्देश दिया है. SSR का मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट को सुधारना और बेहतर बनाना है. इसके जरिए पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के नाम लिस्ट में जोड़ना और वोटर लिस्ट में मौजूद पुरानी गलत जानकारियों को सुधारना है.
यह नोटिफिकेशन सुप्रीम कोर्ट के ECI, CEC ज्ञानेश कुमार, इलेक्शन कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को नोटिस जारी करने के तुरंत बाद आया है. यह नोटिस विपक्ष के नेता राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के 9 अन्य नेताओं की उस याचिका पर दिया गया था, जिसमें वोटर रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को चुनौती दी गई थी. चुनाव आयोग ने कहा कि जिन राज्यों और UTs में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चल रहा है या हाल ही में पूरा हुआ है वहां SSR का शेड्यूल बाद में बताया जाएगा.
The Election Commission of India (ECI) has directed 17 States and Union Territories to conduct a Special Summary Revision (SSR) of electoral rolls under Section 21 of the Representation of the People Act, 1950, with January 1, 2027, as the qualifying date. The revision will cover Andaman and Nicobar Islands, Assam, Bihar, Chhattisgarh, Goa, Gujarat, Kerala, Lakshadweep, Madhya Pradesh, Manipur, Puducherry, Punjab, Rajasthan, Tamil Nadu, Uttar Pradesh, Uttarakhand, and West Bengal. The Commission stated that the schedule for SSR in States and UTs where the Special Intensive Revision (SIR) is ongoing or has recently been completed will be announced later.
— ANI (@ANI) October 15, 2026
CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने निर्देश दिया कि विपक्षी दलों की इस याचिका को उन अन्य मामलों के साथ जोड़ दिया जाए, जो पहले से ही सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं, जिनमें SIR प्रक्रिया की वैधता को चुनौती दी गई है. न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, 'हम चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर रहे हैं और इसे पहले से लंबित मामलों के साथ जोड़ रहे हैं. ECI की ओर से किसी को नोटिस स्वीकार करना चाहिए या फिर याचिकाकर्ताओं को प्रतिवादियों को नोटिस तामील कराना चाहिए.
सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी साफ किया कि वह याचिकाकर्ताओं में से एक से उसके आचरण के संबंध में स्पष्टीकरण मांगेगा, हालांकि इस चरण में CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित याचिकाकर्ता का नाम नहीं बताया. सर्वोच्च न्यायालय ने कहा, 'हम सुनवाई की अगली तारीख पर याचिकाकर्ताओं में से एक से उसके आचरण के बारे में पूछना चाहेंगे.' न्यायालय ने आगे कहा कि उस याचिकाकर्ता से जुड़ा नोटिस फिलहाल स्वीकार किया जाएगा, लेकिन यह उसके द्वारा अपने आचरण पर स्पष्टीकरण देने की शर्त के अधीन होगा.
न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका 12 अक्टूबर को राहुल गांधी और 'INDIA' ब्लॉक के 12 अन्य नेताओं की तरफ से दायर की गई थी. याचिका में आरोप लगाया गया था कि SIR प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और कई अनियमितताएं बरती गई हैं. याचिकाकर्ताओं में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा TMC के नेता सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, RJD नेता तेजस्वी यादव और 'इंडिया' ब्लॉक के अन्य नेता शामिल हैं.