Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

सिविल इंजीनियर, 2017 में क्रैक किया UPSC एग्जाम, कौन हैं दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत, जिन्होंने प्रमोशन से किया इनकार?

विवेक भगत उन 12 पुलिस अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें 5 अक्टूबर को जारी एक आदेश में एडिशनल डीसीपी के पद पर प्रमोट किया गया. हालांकि भगत ने अपना प्रमोशन लेने से इनकार कर दिया.

Latest News
सिविल इंजीनियर, 2017 में क्रैक किया UPSC एग्जाम, कौन हैं दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत, जिन्होंने प्रमोशन से किया इनकार?

दिल्ली पुलिस के ACP पर क्यों घमासान? (फोटो-X)

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली पुलिस ने 12 अधिकारियों का किया था प्रमोशन 
  • ACP विवेक भगत ने प्रमोशन लेने से किया इनकार
  • दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंपी विवेक भगत मामले की जांच

दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्हें एडिशनल डीसीपी के पद पर प्रमोट किया गया था, लेकिन प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद के बीच उन्होंने खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से प्रमोशन के आदेश को रोकने की अपील की, जिसके बाद विवेक भगत का प्रमोशन रुक गया है. वह फिलहाल कनॉट प्लेस सब डिवीजन में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं.

विवेक भगत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री ली थी, लेकिन वो पुलिस अफसर बनना चाहते थे. इसीलिए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की. 2017 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी और ऑल इंडिया 967 रैंक लेकर आए, जिसके बाद 2018 में केंद्र शासित प्रदेशों की प्रमुख प्रशासनिक सिविल सेवा (DANICS) के अफसर बने. इस समय विवेक भगत कनॉट प्लेस सब डिवीजन में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के तौर पर काम कर रहे हैं. 

विवेक भगत उन 12 पुलिस अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें 5 अक्टूबर को जारी एक आदेश में एडिशनल डीसीपी के पद पर प्रमोट किया गया. हालांकि भगत ने अपना प्रमोशन रोकने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्रर को चिट्ठी लिखी. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक यूट्यूबर की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच चल रही है, ऐसे में प्रमोशन से जुड़े आदेश को रोक दिया जाए. 

दिल्ली सरकार ने मानी ACP विवेक भगत की अपील

दिल्ली सरकार ने विवेक भगत की अपील को मानते हुए उनका नाम प्रमोशन वाली लिस्ट से हटा लिया गया है. उन्हें छोड़कर बाकी 11 अधिकारियों को प्रमोट किया गया. दिल्ली सरकार ने एक्स पर लिखा, 'पहले जारी आदेश में DANIPS के 12 अफसरों को एडिशनल DCP के पद का करंट ड्यूटी चार्ज सौंपा गया था. अब ACP विवेक भगत के मामले में बदलाव किया जा रहा है. यह प्रस्ताव 25 अगस्त को शुरू किया गया था यानी मौजूदा घटना से काफी पहले. आदेश को 5 अक्टूबर को मंजूरी के बाद जारी किया गया था.'

आदेश के मुताबिक, मौजूदा ड्यूटी चार्ज सौंपना एक अस्थायी व्यवस्था है, जिससे कोई बढ़े हुए भत्ते का फायदा नहीं मिलता है. साथ ही, जिन अधिकारियों को यह चार्ज सौंपा गया है, वे नियमित पद पर तैनात अधिकारियों की वैधानिक जिम्मेदारियों का पालन नहीं कर सकते. 

दिल्ली सरकार ने कहा कि ACP विवेक भगत ने खुद अपील की है कि जब तक महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न के मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती और वह जांच संतोषजनक ढंग से पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें मौजूदा ड्यूटी चार्ज न सौंपा जाए. इसलिए 5 अक्टूबर के आदेश में बदलाव किया जा रहा है और बाकी 11 अधिकारियों को मौजूदा ड्यूटी चार्ज सौंपने के संबंध में इसे फिर से जारी किया जाएगा.
  
एसीपी भगत का प्रमोशन उनकी सेवा से जुड़ी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा था. इसका मौजूदा विरोध प्रदर्शनों से कोई संबंध नहीं था. हालांकि जैसे ही प्रमोशन लिस्ट में उनके नाम आया, सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की आलोचनाओं की बाढ़ आ गई. 

विवेक भगत को लेकर ताजा विवाद क्या है?

विवेक भगत को लेकर ताजा विवाद उस समय शुरू हुआ, जब 2 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ महिला पत्रकारों ने उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए.

दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच 

दिल्ली पुलिस ने एसीपी विवेक भगत और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतों को 4 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को स्वतंत्र पत्रकार बता रहा था. उस पर पुलिस फोर्स की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप है. उसने सोशल मीडिया पर फेक वीडियो अपलोड करके विवेक भगत को गलत तरीके से पेश किया था. 

हरियाणा के यूट्यूबर ने वायरल किया फेक वीडियो: दिल्ली पुलिस

एडीसीपी मनजीत शेओरान ने कहा कि नई दिल्ली जिला की साइबर पुलिस को इस कॉन्टेंट पर शक हुआ, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई. जांच के दौरान सामने आया कि सोशल मीडिया अकाउंट हरियाणा के रहने वाले एक यूट्यूबर का है. आरोपी ने कथित तौर पर एआई टूल्स का इस्तेमाल करके फेक वीडियो तैयार किया था. दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी का मकसद पुलिस फोर्स की छवि को खराब करना, अराजकता फैलाना और प्रदर्शनकारियों को उकसाकर हिंसा भड़काने का माहौल बनाना था. 

CJP प्रोटेस्ट में भीड़ ने पीटा था

सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान 20 जुलाई को उग्र भीड़ में मौजूद अराजक तत्वों ने पुलिस की वर्दी में अपनी ड्यूटी कर रहे ACP विवेक भगत की पिटाई कर दी थी. बुरी तरह घायल विवेक को पूरी तरह ठीक होने में कई दिन लग गए थे. इस घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ था.

ये भी पढ़ें- US आर्मी के पूर्व मेजर को गोली मारकर मौत की सजा, 'अल्लाह हू अकबर' चिल्लाकर कर डाली थी 13 लोगों की हत्या

Advertisement
Advertisement

Advertisement