Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

'कॉकरोच ही होंगे जो ऐसे कर रहे थे', पुलिस के साथ अभिजीत के रवैये से पैसेंजर्स परेशान, बताया फ्लाइट में क्या हुआ था

CJP प्रोटेस्ट की वजह से मुंबई से दिल्ली पहुंचे यात्रियों को विमान के अंदर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि आगे की सीटों से नारेबाजी सुनाई दे रही थी.

Latest News
'कॉकरोच ही होंगे जो ऐसे कर रहे थे', पुलिस के साथ अभिजीत के रवैये से पैसेंजर्स परेशान, बताया फ्लाइट में क्या हुआ था

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने कहा, चंद लोगों के चक्कर में आम जनता क्यों झेले परेशानी? Photo, ANI

Add DNA as a Preferred Source

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत अभिजीत दीपके अपने साथी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे. जैसे ही उनकी फ्लाइट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर लैंड हुई, दिल्ली पुलिस के अफसर विमान के अंदर पहुंच गए और तीनों नेताओं को विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया. इसके बाद उन्हें बस में बैठाकर एयरपोर्ट से ले जाया गया.

यात्री ने बताया आंखों देखा हाल

फ्लाइट से आए एक यात्री ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि विमान के लैंड होने के बाद भी यात्रियों को काफी देर तक अंदर ही इंतजार करना पड़ा. विमान लैंड होने के बाद आगे के हिस्से से 'इंकलाब जिंदाबाद' की नारेबाजी के नारे सुनाई दे रहे थे. यात्री ने प्रदर्शनकारियों के तरीके पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे कुछ लोगों की वजह से आम जनता को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ती है. यात्री ने कहा कि अगर मतदाता सूची से गलत तरीके से नाम हटाए गए हैं, तो लोगों को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए, क्योंकि देश में एक तय व्यवस्था है और हर बात पर हर जगह प्रदर्शन करने से आम जनता ही परेशान होती है. 

जब रिपोर्टर ने पूछा कि क्या उन्हें अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बारे में पता था, तो उन्होंने कहा कि वह किसी दिपके को नहीं जानते. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या विमान में कॉकरोच जनता पार्टी के कुछ लोग सवार थे, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनके बर्ताव को देखकर लगता है कि वे कॉकरोच ही होंगे.

 

Dipke

 

  • दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान के अंदर जाकर हिरासत में ले लिया.
  • CJP नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने मुंबई से पहुंचे थे. पुलिसकर्मियों ने CJP नेताओं से कहा कि उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है. 
  • CJP ने बयान जारी कर अपने नेताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा की. उसने दावा किया कि यह उसके नेताओं को प्रस्तावित प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए पूर्व नियोजित कोशिश का हिस्सा है.
  • CJP ने इस कार्रवाई को बेरोकटोक आवाजाही की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया और तीनों नेताओं ने तुरंत रिहाई की मांग की.
  • पुलिस सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि दीपके, सौरव दास और रांका को अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया है.
  • रिपोर्टे के मुताबिक ,दीपके को गुरुग्राम, रांका को दिल्ली के द्वारका और सौरव दास को दिल्ली में ही किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया है. 
     

क्या था पूरा मामला?

CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था. पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. CJP का आरोप है कि वोटर लिस्ट में बदलाव के लिए चलाए जा रहे SIR में गड़बड़ियां हुई हैं. पार्टी इस काम को रोकने या चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए ऐसा तरीका बनाने की मांग कर रही है, जिसमें किसी तरह का पक्षपात न हो. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी थी. इसके बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई, कई जगह बैरिकेडिंग की गई और प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस का कहना है कि यह सब कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है, जबकि CJP का आरोप है कि उसे अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है. 

Gyanesh

 

बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की क्या तैयारी है?

शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सीजेपी के विरोध को देखते हुए जिले की फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है. उन्होंने बताया कि शाहदरा के बॉर्डर इलाके में सात ऐसी बॉर्डर पिकेट हैं जो गाजियाबाद जिले से जुड़ती हैं. मुख्य अप्सरा बॉर्डर पिकेट पर स्थानीय पुलिस स्टाफ, ट्रैफिक विभाग के समन्वय में ट्रैफिक पुलिस कर्मी और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले के भोपुरा बॉर्डर पर भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. जिले की पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस तैनात है और वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि इलाके में धारा 163 लागू है. नई दिल्ली में किसी भी प्रदर्शन की परमिशन नहीं है, इसलिए आने-जाने वालों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर लगातार चेकिंग की जा रही है.
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement