डीएनए एक्सप्लेनर
दिल्ली पुलिस ने DMRC से 57 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट बंद रखने के लिए चिट्ठी लिखी है. भारतीय रेलवे ने 10 अक्टूबर को 10 घंटों के लिए नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन आने वाले ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है.
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को होने वाले जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दी है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसी भी निर्धारित कार्यक्रम की तय तारीख से कम से कम 10 दिन पहले सूचना देना जरूरी है. भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक आने वाली ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने DMRC को चिट्ठी लिखकर 57 रेलवे स्टेशन बंद रखने को कहा है.
दिल्ली पुलिस की जॉइंट कमिश्नर नुपुर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, '7 अक्टूबर को नई दिल्ली जिले में कॉकरोच जनता पार्टी के को-कन्वेनर सौरभ दास का एक एप्लीकेशन मिला. इसके अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त की अकाउंटबिलिटी को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की सूचना दी गई थी. जांच करने पर पता चला कि सूचना बहुत कम समय पहले दी गई. वर्तमान दिशानिर्देशों के अनुसार, जंतर-मंतर पर किसी कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवेदन तय तारीख से कम से कम 10 दिन पहले जमा करना अनिवार्य है.'
#WATCH | Delhi: Joint CP Nupur Prasad says, "We have received an application from Saurav Das, Co-Convener of Cockroach Janta Party. The application is regarding an intimation for a protest on 10th October at Jantar Mantar. The protest was regarding the accountability of the CEC. This intimation was considered, and it was found that the intimation was given in a very short span of time, whereas as per the prescribed guideline, the intimation has to be received 10 days prior to the protest that is planned. Further, it is also important to mention that on an earlier occasion, when the Cockroach Janta Party was given permission to hold a protest there, they did not follow the lawful directions and did not follow their own undertakings given at that point in time. Therefore, because of not following the legal directions, their own undertaking, and the prevalent law and order situation, and to maintain public safety, law and order, and traffic regulation, this time the permission is rejected; it is not approved. It is important to mention that in the New Delhi area, Section 163 of the BNSS (Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita) is in operation, under which, to maintain public order and safety, a reasonable preventive restriction is in place. It is further important to mention that if anybody violates the provisions of Section 163 of the BNSS, then proper legal action will be taken against them."
— ANI (@ANI) October 9, 2026
दिल्ली पुलिस ने इस बात का भी जिक्र किया पिछले सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया था. वर्तमान में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने के कारण पब्लिक सेफ्टी, लॉ एंड आर्डर, ट्रैफिक रेगुलेशन की स्थिति को देखते हुए प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है. नई दिल्ली में बीएनएस की धारा 163 लागू है.
कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस की इजाजत नहीं मिलने पर कहा कि हम जंतर-मंतर पर ही आंदोलन करेंगे. उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा, 'हमारा आंदोलन होकर रहेगा. जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के लिए तय जगह है. अनुच्छेद 19 विरोध करने का मौलिक अधिकार देता है तो फिर, अनुमति लेने की क्या जरूरत है? क्या उन्होंने 13 करोड़ वोट हटाने से पहले अनुमति ली थी? क्या आप चाहते हैं कि हम चुनाव में धांधली करने वालों के खिलाफ आवाज न उठाएं? ऐसा नहीं हो सकता. देश इस तरह नहीं चल सकता. देश को बचाने के लिए हम विरोध करेंगे.'
#WATCH | Mumbai | Ahead of CJP's Oct 10 protest in Delhi, Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, "Humara andolan ho kar rahega. Jantar Mantar is a designated protest site; Article 19 gives the fundamental right to protest. So, what is the need to get permission? Did they take permission before deleting 13 crore votes? You want that we should not agitate against those who are rigging elections? This cannot be possible. The country cannot run like this. To save the nation, we will protest."
— ANI (@ANI) October 9, 2026
भारतीय रेलवे ने 9 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया, जिसमें बताया कि 10 अक्टूबर को सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी क्योंकि दोनों स्टेशनों के आसपास ट्रैफिक जाम लग सकता है. रेलवे की ओर से ये फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है. हालांकि इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है कि ये प्रदर्शनों से जुड़ा है या नहीं.
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को चिट्ठी लिखकर सीजेपी के प्रदर्शन की अपील को लेकर 57 स्टेशनों को बंद रखने को कहा है. यह प्रतिबंध 9 अक्टूबर की रात से 10 अक्टूबर तक जारी रह सकते हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जॉइंट कमिश्नर ने इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनों के चक्कर भी कर सकते हैं क्योंकि संवेदनशील जगहों की ओर अनियंत्रित भीड़ के आने की संभावना है. दिल्ली के जिन इलाकों में ये प्रतिबंध लागू होंगे, उनमें सेंट्रल दिल्ली, साउथ दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के क्षेत्र शामिल हैं.

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है. दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग ने गुरुवार (8 अक्टूबर) को इस मामले में आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि दिल्ली के मौजूदा हालात को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है. इसमें ये भी क्लीयर कहा गया है कि ये फैसला दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर लिया गया है.
आदेश के मुताबिक, L6, L6FG, L8, L10, L14 और L8 & L14 लाइसेंस के तहत चलने वाली शराब की सभी रिटेल दुकानें 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी.' दिल्ली सरकार ने ये फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे विपक्ष के प्रदर्शन और सीजेपी की प्रोटेस्ट कॉल के बीच उठाया.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि सेंट्रल दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के होटल, गेस्ट हाउस और पीजी जैसी सुविधाओं में नई बुकिंग को रोकने या कम करने को कहा गया है . नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पहाड़गंज के होटल मालिकों को नई बुकिंग न लेने के बारे में निर्देश दिए गए हैं. इसी तरह के निर्देश साउथ और नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी दिए गए हैं.
सेंट्रल दिल्ली की ओर ट्रैफिक को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस कैब एग्रीगेटर्स के साथ भी बातचीत कर रही है. अधिकारियों ने कहा कि वे इस क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़कों पर एंट्री रोकने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही ओला, उबर जैसी ऐप आधारित कैब ऑपरेटर्स को नई दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों पर प्रतिबंधों के बार में जागरूक किया जा रहा है.
दिल्ली के अलग-अलग जिलों में करीब 10 डिटेंशन सेंटर तैयार किए जा रहे हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को यहां रखा जाएगा. राजीव गांधी स्टेडियम और छत्रसाल स्टेडियम को भी तैयार किया जा रहा है.
गृहमंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 221 कंपनियों यानी करीब 23 हजार जवानों को 8 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली पुलिस के लिए उपलब्ध कराया है. इसके अलावा पांच महिला अर्धसैनिक कंपनियां भी तैनात की जाएंगी. सीआरपीएफ की कंपनियों को जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से लाया जा रहा है.