डीएनए एक्सप्लेनर
सीजेपी ने 'लहरा दो तिरंगा' मार्च आशुतोष राकां और सौरव दास की जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के बाद गिरफ्तारी के विरोध में बुलाया था. सौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत मिली थी.
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को शुक्रवार (16 अक्टूबर) को हिरासत में ले लिया. वह सीजेपी की ओर से कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में बुलाए गए 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में शामिल होने जा रहे थे. दिपके जब एनसीपी (एसपी) के प्रवक्ता अनीश गवांडे के घर से निकल रहे थे तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया. पुलिस ने कहा कि सीपी इलाके में बीएनएस की धारा 163 लागू है.
अभिजीत दिपके को एक सप्ताह में दूसरी बार हिरासत में लिया गया है. इससे पहले वह एसआईआर के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल होने मुंबई से दिल्ली पहुंच रहे थे, तभी एयरपोर्ट पर उन्हें सौरव दास और आशुतोष राकां के साथ डिटेन कर लिया गया था. पढ़िए 16 अक्टूबर की तिरंगा मार्च के 10 बड़े अपडेट
1- दिपके की हिरासत के कुछ मिनटों बाद AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. उन्हें मंडी हाउस के पास से उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह IASA और दूसरे लेफ्ट संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थीं.

2-अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये तो सरासर तानाशाही है. उन्होंने कहा, 'क्या तिरंगा लहराना जुर्म है? अभिजीत की गिरफ्तारी दिखाती है कि मोदी जी इनसे कितने डरते हैं.'
3- अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद सीजेपी ने कहा कि एक अभिजीत को हिरासत में लेने पर हजारों अभिजीत खड़े होंगे और एक सौरव को जेल भेजने पर हजारों सौरव सड़कों पर उतरेंगे. आप एक आशुतोष को जेल में डालते हैं तो हजारों आशुतोष दिल्ली पहुंचेंगे.तिरंगा हमारी जान है, तिरंगा हमारी शान है. हमें कोई नहीं रोक सकता.
VIDEO | Delhi: Police detain CJP founder Abhijeet Dipke as he leaves for the Tiranga march. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/RuekstKTum
— Press Trust of India (@PTI_News) October 16, 2026
4- सीजेपी प्रवक्ता मेहर पसरीचा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, 'आज हमारा मुख्य उद्देश्य इस बात पर जोर देना है कि तिरंगा कहां फहराना है. यह तय करना हमारा अधिकार है. कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हम अपना राष्ट्रीय ध्वज कहां लहराएं. हम यह फैसला खुद करेंगे. तिरंगा लंबे समय से देशभक्ति का प्रतीक रहा है और इसे फहराने के रास्ते में कोई प्रतिबंध या बाधा नहीं होनी चाहिए.'
उन्होंने कहा, 'हमारे दो साथियों को सिर्फ तिरंगा फहराने के लिए जंतर-मंतर से हिरासत में लिया गया और जेल भेज दिया गया, लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं.'

5- दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके से कहा, 'आप नई दिल्ली नहीं जा सकते. हम आपको हिरासत में ले रहे हैं.' इसके जवाब में सीजेपी चीफ ने कहा, 'नई दिल्ली नहीं जा सकता, कहीं और तो जा सकता हूं. मैंने कौन सा कानून तोड़ा है.'
6- दिल्ली पुलिस ने दिपके के घर पहुंचकर उन्हें नोटिस दिया था कि कनॉट प्लेस इलाके में BNS की धारा 163 लागू है. इसमे चेतावनी दी गई कि एनडीएमसी ने सीजेपी की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को परमिशन नहीं दी है. अगर सीजेपी तिरंगा मार्च निकालने का फैसला करती है तो इसे कानून का उल्लंघन माना जाएगा.
7- दिल्ली पुलिस ने नोटिस में दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा था कि कनॉट प्लेस में बिना परमिशन भीड़ जुटने से ट्रैफिक, लॉ एंड ऑर्डर, सार्वजनिक सुरक्षा और ट्रेड एक्टिविटीज प्रभावित हो सकती हैं. पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस एक प्रमुख कमर्शियल एरिया है, जहां बड़ी संख्या में दुकानें, शोरूम, रेस्टोरेंट, होटल, बैंक और कार्यालय हैं. यहां प्रदर्शन होने से बिजनेस और कारोबारियों के साथ काम करने वाले कर्मचारियों की आजीविका पर असर पड़ने की आशंका है.

8- दिपके को दिए गए नोटिस में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का भी जिक्र किया गया था. पुलिस ने कहा था कि यह ब्लू और येलो लाइन को जोड़ने वाला प्रमुख स्टेशन है, जहां से रोजाना करीब दो लाख यात्री सफर करते हैं. ऐसे में भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक जाम, अव्यवस्था और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने का खतरा है. नोटिस में यह भी क्लीयर किया गया था कि कनॉट प्लेस अधिसूचित प्रदर्शन स्थल नहीं है और किसी अन्य निर्धारित स्थल पर प्रदर्शन के लिए भी पहले कानूनी अनुमति लेना जरूरी है.
7- दिल्ली पुलिस के अधिकारी और दिपके के बीच बातचीत का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सीजेपी चीफ कह रहे थे, 'आपने मेरे ऊपर ये क्या आरोप लगा दिए.' इस दौरान वह गांधी जी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने हुए थे और कंधे पर तिरंगा लपेटा हुआ था.
दिल्ली पुलिस अभिजीत दिपके पर हिंसा की बात करने का आरोप लगा रही है, जबकि वह जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर रहे हैं, और उनके खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। https://t.co/YIZYjAW38S
— Cockroaches of India (@CJP_for_India) October 16, 2026
8-दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और AAP नेता गोपाल राय तिरंगा मार्च में शामिल हुए. उन्होंने कहा, 'तिरंगा हमारा गौरव है. तिरंगा फहराने के 'अपराध' में दो युवाओं को जेल भेज दिया गया है. हम सरकार की तानाशाही के विरोध में यह तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. हम छात्रों के समर्थन में पूरे देश में इस तरह के मार्च आयोजित कर रहे हैं. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते. सरकार जितनी ज्यादा तानाशाही करेगी, यह आंदोलन उतना ही व्यापक होता जाएगा.'

9- दिल्ली पुलिस ने तिरंगा मार्च में शामिल होने जा रहे 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. सीपीआईएम सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा, 'उन्होंने कहा था कि किसी को भी सीपी तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा, लेकिन हम यहां पहुंच गए हैं. हम शहर के मुख्य हिस्से में आ गए हैं. हमने दिल्ली पुलिस को चुनौती दी है, हमने उनके प्रतिबंध को तोड़ा है और हमने तिरंगे का मान रखा है.'
10- चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने सीजेपी के तिरंगा मार्च को लेकर कहा कि हाल ही में हुए प्रदर्शनों की वजह से दिल्ली के कारोबारियों को 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा, '10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शनों की वजह से पूरे शहर में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गई थी. दिल्ली के सभी प्रमुख बाज़ार बंद रहे. हम भारत सरकार, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हैं कि वे इन विरोध-प्रदर्शनों को तुरंत रोकें और दिवाली तक के पूरे त्योहारी सीजन के दौरान इस तरह के प्रदर्शनों की अनुमति न दें.'
ये भी पढ़ें- 'कोर्ट के बाहर क्या कहते हैं, अंदर क्या, सब जानते हैं...', राहुल गांधी की याचिका पर CJI की दो टूक, पढ़ें पूरा बयान