Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

दास और रांका को 5 दिन की जेल, भेजे गए तिहाड़... कितनी होगी सजा? बैन के बावजूद जंतर-मंतर घुसे, तोड़ीं बॉन्ड की शर्तें 

बैन के बावजूद बिना परमिशन के जंतर-मंतर घुसने के आरोप में सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. उन पर पहले से भरे गए शांति बॉन्ड की शर्तों को तोड़ने का भी आरोप है.

Latest News
दास और रांका को 5 दिन की जेल, भेजे गए तिहाड़... कितनी होगी सजा? बैन के बावजूद जंतर-मंतर घुसे, तोड़ीं बॉन्ड की शर्तें 

सीजेपी नेता सौरव दास 5 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए (इमेज क्रेडिट - पीटीआई)

Add DNA as a Preferred Source
  • 13 अक्टूबर को दास और रांका गेट फांदकर जंतर-मंतर घुसे थे 
  • रांका और दास को पुलिस ने 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया था
  • केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को पूरी तरह से बैन किया है 
     

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे गए. दोनों को बुधवार सुबह दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया. तीनों पर बिना अनुमति जंतर-मंतर घुसने और प्रदर्शन करने का आरोप है. सीजेपी के तीनों नेताओं को दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया था. 

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी दी. उन्होंने इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए केंद्र सरकार पर असहमति की आवाज दबाने का आरोप लगाया.

बिना अनुमति जंतर-मंतर में की एंट्री 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर की सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे पुलिस बैरिकेड पार करके जंतर-मंतर में दाखिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की, जिस दौरान पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया.

दास और रांका पर ये भी है आरोप 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सौरव दास और आशुतोष रांका पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है. पुलिस का दावा है कि दोनों ने पहले भरे गए बॉन्ड की शर्तें भी तोड़ीं. इन आरोपों के आधार पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया. 

बॉन्ड भरने के बाद कार्रवाई क्यों?

इससे पहले बीते शनिवार को दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद सौरव दास और आशुतोष रंका ने कथित तौर पर 50,000 रुपये का बॉन्ड भरा था, जिसके तहत दोनों के एक साल तक शांति भंग करने वाली गतिविधियों में शामिल नहीं होने की शर्त थी. 

दिल्ली पुलिस का आरोप है कि 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर दोबारा पहुंचकर दोनों ने बॉन्ड की शर्तों और लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन किया. CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने X पर पोस्ट कर बताया कि सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया.

सिंह के मुताबिक, तीनों पर बिना अनुमति प्रवेश करने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने समेत कई आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तीनों को देर रात तक अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया गया और सुबह करीब तीन बजे एक निजी वैन से संसद मार्ग थाने लाया गया.

जंतर-मंतर पर नहीं कर सकते प्रदर्शन 

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने 12 अक्टूबर को आदेश जारी कर रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और CBD ग्राउंड को विरोध प्रदर्शन और रैलियों के लिए निर्धारित स्थानों में शामिल किया. आदेश के तहत जंतर-मंतर को स्वीकृत प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया. केंद्र सरकार ने उस आदेश को डिनोटिफाई कर दिया है, जिसके तहत जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के तौर पर शामिल किया गया था. 

सौरव दास और आशुतोष रांका को कितनी सजा?

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट डाॅ. विनय प्रीत सिंह ने बताया कि बैन वाली जगह पर प्रदर्शन करना कानून का उल्लंघन है. प्रदर्शन कर दोनों ने शांति बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन किया है. उन्हें बीएनएसएस की धारा 223A और 223बी के तहत सजा हो सकती है. 223A के तहत 6 महीने की जेल या 2500 फाइन या दोनों और 223बी के तहत एक साल की जेल और 5 हजार रुपये जुर्माना या दोनों हो सकता है.  

11 अक्टूबर को इस शर्त पर हुए थे रिहा 

रंका और दास को CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के साथ 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट से हिरासत में लिया गया था. तीनो सीजेपी नेता मुंबई से दिल्ली विरोध प्रदर्शन शुरू करने आ रहे हैं. बाद में उन्हें 11 अक्टूबर को 50,000 रुपये के जमानती बॉन्ड और इस शर्त पर रिहा किया गया कि वह एक साल तक ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे शांति या सार्वजनिक व्यवस्था भंग हो.
 

ये भी पढ़ें - वेंटिलेटर नहीं, न्यूबॉर्न केयर यूनिट में क्या हो रहा... MP के सिवनी जिला अस्पताल में 80 नवजात बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन?

Advertisement
Advertisement

Advertisement