डीएनए एक्सप्लेनर
केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को पूरी तरह से बैन कर लिया है. जंतर-मंतर के उस स्थान को डीनोटिफाई कर दिया गया है, जहां प्रोटेस्ट होता था.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वह जंतर-मंतर के बंद गेट को फांदकर प्रदर्शन करने वाले उस स्थान पर पहुंचे, जिसे 12 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने बैन किया था. सीजेपी नेताओं के साथ पार्टी वॉलंटियर्स को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
केंद्र सरकार ने 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से बैन कर दिया. जंतर-मंतर के विरोध प्रदर्शन की जगह को डिनोटिफाई कर दिया गया है. इसके बावजूद मंगलवार सुबह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कुछ वॉलंटियर्स आशुतोष रांका और सौरव दास की अगुवाई में वहां पहुंचे थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें डिटेन किया.
Cockroach Janta Party (CJP) Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka had arrived at Jantar Mantar. Both of them have been detained: Delhi Police
— ANI (@ANI) October 13, 2026
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर अचानक किए गए विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें CJP के वॉलंटियर्स विरोध करने के लिए लोहे के गेट और पुलिस बैरिकेड पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. दिपके ने अपनी पोस्ट में बताया कि बाद में दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
विरोध प्रदर्शन के वीडियो में CJP नेता रांका और दास, कुछ वॉलंटियर्स के साथ हाथों में तिरंगा लिए गेट फांदकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए उस इलाके में घुसते हुए दिख रहे हैं, जहां प्रदर्शन को बैन किया गया है. वहां तैनात पुलिस ने जब उनका पीछा किया, तो उन्होंने 'भारत माता की जय' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे.
Cockroaches with the Tiranga sneaked into Jantar Mantar early this morning before they were picked up by Delhi Police. @AshutoshRanka, @SauravDassss, @AjinkyaCJP along with other team members have been detained. You cannot denotify the resistance, @narendramodi https://t.co/x7B40akCVO
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 13, 2026
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों की पुलिस के बीच झड़प भी हुई. बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन की जगह के तौर पर डिनोटिफाई करने के केंद्र के आदेश पर दिपके ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आप विरोध को खत्म नहीं कर सकते.
ये भी पढ़ें - फीस में 220 रुपये कम, फाॅन्ट छोटे, पन्नों की नंबरिंग गलत ... SC में क्यों नहीं लिस्टेड हुई राहुल गांधी की पिटीशन? जानें वजह