डीएनए एक्सप्लेनर
CJP Protest in Delhi live: दिल्ली में एंट्री से पहले पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही है और गाजियाबाद से नोएडा तक कड़ी सुरक्षा भी लगा दी गई है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) विरोध प्रदर्शन करने जा रही थी. लेकिन इस प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया है कि शनिवार को ही जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों से करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि इस बार CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी गई है. दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और पूरी राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली में एंट्री से पहले हर गाड़ी में चेकिंग हो रही है और 100 से ज्यादा सिविल पुलिस मौजूद हैं. इसके अलावा, कई इलाकों में रोड पर स्पाइक स्ट्रिप भी लगा दिया गया है.
शनिवार 10 अक्टूबर को CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका तीनों को ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि, दिपके ने एक वीडियो भी पोस्ट की थी, जिसमें कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम फ्लाइट के अंदर आती दिख रही है और उन्हें सौरव दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट से ही हिरासत में लिया जा रहा है. हालांकि, विरोध प्रदर्शन के चलते गाजियाबाद और नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है.
100 से ज्यादा सिविल पुलिस तैनात
आईएएनएस से बातचीत करते हुए इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने कहा, "कल से ही हमारी ओर से चेकिंग की जा रही है और आज भी 100 के ऊपर सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी है. इस दौरान हमारी ओर से ध्यान रखा जा रहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे. किसी को कोई असुविधा न हो. इनपुट के आधार पर चेकिंग की जा रही है. जरूरत पड़ने पर जवानों की संख्या में हम बढ़ोतरी भी कर सकते हैं."
नोएडा में लागू हुई 163 धारा
नोएडा के एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन पर आईएएनएस से कहा, "जिले में बीएनएसएस की 163 धारा लागू की गई है. शांति व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है. पूरे जिलें में धारा 163 को लागू कराने के लिए निगरानी की जा रही है."
दिल्ली के शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, "सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए, हमने शाहदरा जिले में अपने पूरे स्टाफ को अलर्ट पर रखा है. खास तौर पर, हमारे बॉर्डर एरिया में सात बॉर्डर पिकेट हैं, जो गाजियाबाद जिले से जुड़ते हैं. इनमें सबसे अहम अप्सरा बॉर्डर पिकेट है, जहां हम अभी मौजूद हैं. हमने यहां जरूरी स्टाफ तैनात किया है, जिसमें हमारे लोकल स्टाफ, ट्रैफिक डिपार्टमेंट के साथ तालमेल बिठाकर ट्रैफिक पुलिस के लोग और अतिरिक्त फोर्स शामिल हैं."
गाड़ियों को रोकने के लिए पुलिस ने रोड़ पर लगाई स्पाइक स्ट्रिप
ANI ने मोहन कोऑपरेटिव एस्टेट इलाके की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उस इलाके में भारी पुलिस बल तैनात दिख रहा है. इतना ही नहीं, पुलिस ने प्रतिबंधित इलाके में गाड़ियों को घुसने से रोकने के लिए स्पाइक स्ट्रिप्स लगाई गई है और पुलिसकर्मी गाड़ियों को आगे बढ़ने देने से पहले उनकी जांच कर रहे हैं.
#WATCH | Delhi: Police maintain high security around Mohan Estate area ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. Spike strips also installed here. https://t.co/PwCjc2g245
— ANI (@ANI) October 10, 2026
हिरासत में लिए गए ध्रुव राठी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से पहले ही CJP के सदस्यों अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था. वहीं पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है. शहर भर में CJP के कई अन्य नेताओं और 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया है.