Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

प्रदर्शनकारियों को वॉशरूम से किया डिटेन, पुलिसकर्मी को लगी चोट; 5 वीडियो में देखें हालात

CJP Protest in Delhi: कुछ प्रदर्शनकारी वॉशरूम में छिप गए थे, जिन्हें डिटेन कर लिया गया है. इस दौरान एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई है. विरोध प्रदर्शन के इन 5 वीडियो में हालात देख सकते हैं.

Latest News
प्रदर्शनकारियों को वॉशरूम से किया डिटेन, पुलिसकर्मी को लगी चोट; 5 वीडियो में देखें हालात

प्रदर्शनकारियों के डिटेन और पुलिसकर्मी के घायल होने की पूरी कहानी (Photo ANI)

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दिल्ली में कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी. पुलिस ने जंतर-मंतर के आस-पास इलाकों से करीब 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. इसके अलावा, CJP फाउंडर अभितीज दिपके और उनके दोनों साथियों को एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया था. वहीं, कुछ प्रदर्शनकारी वॉशरूम में छिप गए थे, जिन्हें डिटेन कर लिया गया है. इस दौरान एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई है. विरोध प्रदर्शन के इन 5 वीडियो में हालात देख सकते हैं. 

दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को प्लेन के अंदर से ही हिरासत में ले लिया है. जैसे ही उनकी फ्लाइट दिल्ली पहुंची तो पुलिस की टीम ने प्लेन में जाकर तीनों को हिरासत में लिया. इसके अलावा, यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में लिया है. दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए कई इकालों में सुरक्षा बढ़ाई गई थी. दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से 45 स्टेशनों इंट्री-एक्जिट बंद किया गया है. 

वॉशरूम से प्रदर्शनकारियों को लिया डिटेन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारी संसद मार्ग इलाके के पास वॉशरूम में छिप जाते हैं, लेकिन पुलिस उनको वहां से बाहर निकालकर डिटेन करती हैं.  इसके अलावा, पुलिस ने CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले धौला कुआं में सुरक्षा बलों ने कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. 

पुलिसकर्मी को लगी चोट

विरोध प्रदर्शन के दौरान तैनात एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया है. पुलिसकर्मी के हाथ में चोट लगी है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मी के घायल होने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. सब-इंस्पेक्टर बजरंग जाधव ने कहा, "दंगाइयों को पकड़ते समय मुझे धक्का दिया गया, जिससे मुझे चोट लग गई."

दिल्ली के शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, "सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए, हमने शाहदरा जिले में अपने पूरे स्टाफ को अलर्ट पर रखा है. खास तौर पर, हमारे बॉर्डर एरिया में सात बॉर्डर पिकेट हैं, जो गाजियाबाद जिले से जुड़ते हैं. इनमें सबसे अहम अप्सरा बॉर्डर पिकेट है, जहां हम अभी मौजूद हैं. हमने यहां जरूरी स्टाफ तैनात किया है, जिसमें हमारे लोकल स्टाफ, ट्रैफिक डिपार्टमेंट के साथ तालमेल बिठाकर ट्रैफिक पुलिस के लोग और अतिरिक्त फोर्स शामिल हैं."

क्यों हो रहा है ये विरोध प्रदर्शन?

CEC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होना था, जहां शनिवार 10 अक्टूबर को भारी भीड़ जुटने का अनुमान था. लेकिन दिल्ली की पुलिस ने शुक्रवार रात से ही सुरक्षा कड़ी कर दी थी. देश की राजधानी को छावनी में बदल दिया गया है. दिल्ली में करीब 40,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. हालांकि, पुलिस ने हवाला देते हुए कहा था कि इलाके में पहले ही कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है.  CJP ने मांग की थी कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें. 

5 वीडियो में देखें हालात

Advertisement
Advertisement

Advertisement