Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकरियों को छोड़ा, CJP का कल फिर 'हल्लाबोल' की तैयारी! हिरासत से रिहाई तक जानें आज क्या-क्या हुआ

शनिवार 10 अक्टूबर को सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में करीब 3000 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया था, जिन्हें पुलिस ने रिहा कर दिया है.

Latest News
दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकरियों को छोड़ा, CJP का कल फिर 'हल्लाबोल' की तैयारी! हिरासत से रिहाई तक जानें आज क्या-क्या हुआ

ध्रुव राठी-केजरीवाल-ममता समेत 6000 प्रदर्शनकारी हिरासत में (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने जी-जान लगा दी. विपक्ष के नेताओं, कार्यकर्ताओं और मशहूर यूट्यूबर समेत 3,000 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया था, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके और उनके दोनों साथियों से लेकर अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी तक कई नेताओं को डिटेन किया गया था, लेकिन अब उन सभी को पुलिस ने रिलीज कर दिया है. सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे एक बड़ा ऐलान किया है और उन्होंने कहा है कि अब से हर दिन जंतर-मंतर पर मार्च निकालेंगे. जानते हैं कि हिरासत से रिहाई तक जानें आज क्या-क्या हुआ है.

सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने शनिवार 10 अक्टूबर को हुए मामले के बाद एक बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब हर दिन जंतर-मंतर से मार्च निकालेंगे. उनके इस बयान के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है और रविवार 11 अक्टूबर को भी नई दिल्ली पुलिस तैनात जारी रखेगी. 

शनिवार 10 अक्टूबर को दिल्ली में क्या क्या हुआ?

  • शनिवार 10 अक्टूबर 2026 की सुबह 6 बजे से सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक से जुड़ी लागू कर दी गई थीं.
  • इसके अलावा, CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने बयान दिया था. उन्होंने कहा कि सरकार डरी हुई है और फिर मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे.
  • फिर पुलिस ने बस समेत सभी गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी थी. 
  • दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के इनर सर्कल से लोगों को हिरासत में लेना शुरू किया और करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया. 
  • करीब 3,000 सुरक्षाकर्मियों ने वहां आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड लगाए. 
  • यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है.
  • CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह को दिल्ली में हिरासत में लिया गया.
  • सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके, सौरव दास और नेता आशुतोष रंका को फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया था.
  • मुंबई में, अगस्त क्रांति मैदान में एकजुटता प्रदर्शन से पहले पुलिस ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को हिरासत में ले लिया. 
  • केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास और केरल के पूर्व वित्त मंत्री के.एन. बालगोपाल को जंतर-मंतर जाते समय हिरासत में लिया गया था और उन्हें छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया.
  • दोपहर करीब 1:20 बजे तक जंतर-मंतर पर कोई भी प्रदर्शनकारी नहीं पहुंचा था.
  • नेहा बोरा और योगेंद्र यादव, जिन्होंने दिल्ली हाट से जंतर-मंतर तक मार्च का नेतृत्व किया था, उन्हें INA मेट्रो स्टेशन के पास हिरासत में ले लिया गया. 
  • प्रशांत भूषण भी हिरासत लिए गए थे. छात्रों ने सफदरजंग फ्लाईओवर के पास हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही बस को कुछ देर के लिए रोक दिया था.
  • पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी हिरासत में लिया गया था.
  • दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को चंडीगढ़ में हिरासत में लिया गया था.
  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास 100 से 150 लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ, जिसे पुलिस ने हटा दिया. कनॉट प्लेस में भी ऐसी ही भीड़ को हिरासत में लिया गया और आस-पास अलग-अलग जगहों पर छोटे-छोटे समूह बने रहे.
  • दोपहर 2:49 बजे तक दिल्ली भर में लगभग 2,000 लोगों को हिरासत में ले लिया गया था.
  • दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जंतर-मंतर के पास हिरासत में लिया गया.
  • सौरभ भारद्वाज को भी हिरासत में लिया गया और बाद में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी हिरासत में लिया गया.
  • दिपके को हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद, CJP ने एक वीडियो जारी करके बताया कि जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन की अगुवाई अजिंक्य शिंदे करेंगे.
  • सुरक्षा कारणों से दिल्ली हाट को बंद करने की घोषणा की गई, क्योंकि AISA और दूसरे समूहों के सदस्यों ने INA-दिल्ली हाट के पास विरोध प्रदर्शन किया. क्राफ़्ट्स मार्केट और महात्मा गांधी के स्मारक पर भी छोटे-मोटे विरोध प्रदर्शन हुए.
  • सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा कि वो हर रोज जंतर-मंतर पर मार्च निकालेंगे. 
  • शनिवार की तरह अब रविवार को भी पुलिस बल कई इलाकों में तैनात रहेगा.
  • हालांकि, दिन के खत्म होने तक दिल्ली पुलिस ने डिटेन किए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया है.
  • CJP नेताओं के रिहा के मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement

Advertisement