Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

सेंट्रल पार्क बंद, 25 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात... CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च आज, क्या बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन?

सीजेपी के मार्च को लेकर पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है. सेंट्रल पार्क और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

Latest News
सेंट्रल पार्क बंद, 25 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात... CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च आज, क्या बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन?

दिल्ली में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है (इमेज क्रेडिट - पीटीआई)

Add DNA as a Preferred Source
  • कनॉट प्लेस और आसपास के इलाको में धारा 163 लागू की गई है 
  • सेंट्रल पार्क शुक्रवार और शनिवार आम लोगों के लिए बंद रहेगा 
     

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 16 अक्टूबर को ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालेगी. इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में करीब 25 हजार पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. सेंट्रल पार्क और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाए गए हैं. वहीं, प्रशासन ने सेंट्रल पार्क को शुक्रवार और शनिवार को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है. 

CJP मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को शाम 5 बजे मार्च करेगी. इस बार प्रदर्शन का एक मुद्दा पार्टी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का विरोध भी है. प्रदर्शन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की नेहा बोरा और आम आदमी पार्टी (AAP) के शामिल होने की बात कही गई है.

धारा 163 लागू 

मार्च को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है. दिल्ली पुलिस ने लोगों से सेंट्रल पार्क में इकट्ठा नहीं होने की अपील की है. नई दिल्ली नगर निगम (NDMC) के नोटिस के मुताबिक, प्रशासनिक कारणों से पार्क शुक्रवार और शनिवार को आम जनता के लिए बंद रहेगा.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक भी हुई. इसमें नई दिल्ली इलाके के जॉइंट पुलिस कमिश्नर और डीसीपी समेत कई अधिकारी शामिल हुए. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल राजीव चौक मेट्रो स्टेशन बंद करने की कोई योजना नहीं है. मेट्रो बंद करने का विकल्प केवल आखिरी उपाय के तौर पर रखा गया है.

दिल्ली पुलिस की डीसीपी (PRO) नेहा यादव ने कहा कि शांति बनाए रखने और लोगों की जान-माल के साथ सार्वजनिक और निजी संपत्ति की सुरक्षा के लिए कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में धारा 163 लागू लागू है. पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि चुनिंदा लोगों को किसी उपयुक्त स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की अनुमति दी जा सकती है.

हिरासत में लेने के लिए बसें तैनात

सेंट्रल पार्क के एंट्री गेट पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं. राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 3 पर भी अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली इलाके में करीब 25 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी. मार्च के लिए 5 हजार अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भी बुलाया गया है.

कनॉट प्लेस में पालिका बाजार के सामने कई बसें खड़ी की गई हैं. इनका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए किया जा सकता है. गुरुवार को संसद मार्ग और टॉल्स्टॉय रोड के बीच करीब 16 बसें खड़ी देखी गईं थी. 

CJP के पिछले प्रदर्शन के दौरान भी कनॉट प्लेस में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई थी. इस बार जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में मान्यता नहीं दिए जाने के बाद पार्टी ने सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन करने का फैसला किया है.

क्या मार्च की परमिशन है?

पुलिस उपायुक्त और जनसंपर्क अधिकारी नेहा यादव ने बताया कि पुलिस ने इतने बड़े मार्च की अनुमति नहीं दी है. उन्होंने बताया कि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. CJP ने अपील की है कि लोग शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च करें. आम आदमी पार्टी ने भी अपने समर्थकों और आम जनता से इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने और बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है.

CAPF की 220 कंपनियां संभालेंगी सुरक्षा

सीनियर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल दिल्ली और अन्य अहम इलाकों में CAPF की लगभग 220 कंपनियां तैनात की गई हैं, जिनमें करीब 26,000 जवान शामिल हैं. 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के बाद राजधानी में की गई यह सबसे बड़ी तैनाती में से एक है. अधिकारी ने बताया कि इन 220 कंपनियों में से हर शिफ्ट में 30 कंपनियां काम करेंगी. दिन भर में कुल तीन शिफ्ट होगी. इन्हें नई दिल्ली, आसपास के जिलों, सीमाओं और अन्य महत्वपूर्ण इलाकों में तैनात किया जाएगा. अगर रात के समय भीड़ बढ़ती है और हमें और सुरक्षा की जरूरत पड़ती है, तो हम एक शिफ्ट में तैनात कंपनियों की संख्या बढ़ाकर 60 कर देंगे.

ये भी पढ़ें - नेपाल PM बालेन शाह नवंबर में आएंगे दिल्ली, चीन के बजाय पहले दौरे के लिए भारत को क्यों चुना?

Advertisement
Advertisement

Advertisement