Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

Explainer: एक साल तक शांति भंग नहीं कर सकते दिपके सहित CJP के टाॅप लीडर, शर्त तोड़ी तो होगी सजा, क्या है नियम?

CJP Protest: बिना अनुमति प्रदर्शन करने दिल्ली आ रहे सीजेपी के तीनों नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ही 10 अक्टूबर को डिटेन कर लिया था, जिन्हें आज रिहा कर दिया गया.

Latest News
Explainer: एक साल तक शांति भंग नहीं कर सकते दिपके सहित CJP के टाॅप लीडर, शर्त तोड़ी तो होगी सजा, क्या है नियम?

शर्त तोड़ने पर सजा का प्रावधान है (इमेज क्रेडिट - X/CJP)

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली में पुलिस और CAPF के 40 हजार जवान तैनात हैं
  • सीजेपी को दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली थी 
  • एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने सीजेपी नेताओं को रिहा किया

सीजेपी नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को 11 अक्टूबर को सुबह करीब 10.30 बजे दिल्ली कैंटोनमेंट एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने रिहा कर दिया. सीजेपी ने तीनों नेताओं को एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त के साथ रिहा किया गया. तीनों को 10 अक्टूबर को दिल्ली में फ्लाइट से उतरने के बाद डिटेन किया गया था और रविवार को सुबह प्रेविंटिव अरेस्ट किया गया था. 

देर रात रिहा किए गए प्रदर्शनकारी 

10 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने नेताओं समेत 3,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और देर रात रिहा कर दिया तक दिया. सेंट्रल दिल्ली के जंतर-मंतर पर अफरातफरी रोकने के लिए पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया है. 40000 पुलिस और सीएपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं. शनिवार देर रात यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने रिहा कर दिया. 

क्या प्रदर्शन कर पाएंगे दिपके? 

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील डॉ. विनय प्रीत सिंह ने बताया कि सीजेपी नेताओं को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त के साथ रिहा किया है. ऐसे में अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका कहीं भी और किसी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकते हैं और न ही कोई प्रदर्शन कर सकते हैं. 

तोड़ी शर्त को कितनी मिलेगी सजा?

डॉ. विनय प्रीत सिंह के मुताबिक अगर रिहा सीजेपी के तीनों नेता शर्त तोड़ते हैं या नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें बीएनएसएस की धारा 223A और 223बी के तहत सजा हो सकती है. 223A के तहत 6 महीने की जेल या 2500 फाइन या दोनों और 223बी के तहत एक साल की जेल और 5 हजार फाइन या दोनों हो सकता है. 

भराया गया 50,000 रुपये का जमानत बॉन्ड 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 10 अक्टूबर को BNSS की धारा 126/170 के तहत एहतियातन गिरफ्तार किया गया. सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और उन्हें 11 अक्टूबर को SEM कोर्ट, दिल्ली कैंट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें एक साल तक शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखने के लिए 50,000 रुपये का जमानत बॉन्ड (सुरेटी बॉन्ड) भराया गया और SEM कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया.

क्यों किया गया था डिटेन?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रदर्शन को पुलिस की अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट का ऐलान किया था, जिस कारण सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शनिवार को सीजेपी के तीनों नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट से ही डिटेन कर लिया था. 

किस आधार पर डिटेन हुए थे सीजेपी नेता? 

दिल्ली में BNSS की आधार 163 लागू की गई है, जिसके तहत एक स्थान पर 5 से अधिक लोग नहीं जमा हो सकते हैं. अनुमति नहीं होने के बाद भी प्रदर्शन होने पर पुलिस को कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर था, जिस कारण सीजेपी के तीनों नेताओं को डिटेन किया गया था. 

BNSS की धारा 170 संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए कुछ परिस्थितियों में प्रेविंडिव डिटेंशन की अनुमति देती है. इसके लिए पुलिस के पास अपराध किए जाने की योजना से संबंधित जानकारी और यह आधार होना चाहिए कि अपराध को किसी अन्य तरीके से रोका नहीं जा सकता.

इसके तहत पुलिस धारा 172 के वैध निर्देशों का विरोध करने, उन्हें मानने से इनकार करने या उनकी अवहेलना करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेने या वहां से हटाने की कार्रवाई कर सकती है.

कौन लागू करता है धारा 163?

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत सक्षम मजिस्ट्रेट प्रोटेस्ट सहित कुछ परिस्थितियों में सार्वजनिक शांति, सुरक्षा या संभावित नुकसान को रोकने के लिए लिखित आदेश जारी कर सकता है. सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम या एसडीएम संबंधित क्षेत्र में धारा 163 लागू करने का आदेश जारी कर सकते हैं. 

क्यों नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के अनुसार सीजेपी ने 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के लिए 7 अक्टूबर को अनुमति के लिए आवेदन किया था, जबकि इसके लिए कम से कम 10 दिन पहले आवेदन करना होता है. वहीं सीजेपी के पिछले प्रदर्शन में हुई आराजकता भी एक बड़ा कारण था. 

ये भी पढ़ें - जंतर-मंतर पर आज फिर प्रोटेस्ट... क्या है CJP का नया प्लान? 12 अक्टूबर को INDIA ब्लाॅक का प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement

Advertisement