Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

'डिटेन नहीं, किडनैप किया गया मुझे, मां को मारा धक्का'... यूट्यूबर ध्रुव राठी का सनसनीखेज दावा, पढ़ें पूरी डिटेल

ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर अपने डिटेंशन को किडनैपिंग बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे घर में जबरन 20 लोग घुसे, जो पुलिस वाले नहीं थे और मुझे घसीटते हुए उठा ले गए.

Latest News
'डिटेन नहीं, किडनैप किया गया मुझे, मां को मारा धक्का'... यूट्यूबर ध्रुव राठी का सनसनीखेज दावा, पढ़ें पूरी डिटेल

ध्रुव राठी (इमेज क्रेडिट- X/ @dhruv_rathee)

Add DNA as a Preferred Source
  • ध्रुव राठी को पुलिस ने 10 अक्टूबर को डिटेन किया गया था 
  • राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से डिटेन किया गया था.
  • ध्रुव राठी ने घर में जबरन घुसने का आरोप लगाया है 

 
फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने दावा किया है कि गुरुग्राम स्थित उनके घर से उन्हें गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया, बल्कि उन्हें किडनैप किया. शनिवार देर रात रिहा होने के बाद 10 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर जारी वीडियो बयान में राठी ने आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में आए करीब 20 लोग उनके घर में घुसे और उन्हें बेडरूम से घसीटकर ले गए, यहां तक चप्पल भी नहीं पहनने दी. 

राठी का दावा, गुंडे भेजकर किडनैप किया 

राठी ने एक्स पर वीडियो जारी कर आरोप लगाते हुए कहा कि 10 अक्टूबर को सुबह 7 बजे सादे पकड़ों में करीब 20 लोग मेरे घर में घुसे और मां को धक्का देते हुए बेडरूप में आ गए और मुझे घसीटते हुए ले गए और मुझे चप्पल भी नहीं पहनने दी. उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें से कोई पुलिस वाला नहीं था और किसी ने वर्दी नहीं पहनी थी. गुंडे भेजकर मुझे किडनैप कराया गया. 

विदेशी नहीं भारत का नागरिक हूं 

वीडियो में पासपोर्ट दिखाने हुए राठी ने कहा कि मैं भारत का नागरिक हूं और भारत का ही रहूंगा. मैं विदेशी नागरिक नहीं हूं. भारत के सामान्य नागरिक को जो अधिकार मिले हैं. वह मुझे भी मिला है. उन्होंने कहा कि मेरा पासपोर्ट भारत का है.

ये अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं विदेशी नागरिक हूं. ध्रुव राठी ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने मुझे बेडरूम से घसीटा और मुझे सीढ़ियों से नीचे ले गए. मेरे पूरे शरीर पर कई घाव हैं.

राठी ने क्यों कहा कि हुई किडनैपिंग? 

वीडियो बयान में राठी ने कहा कि किडनैप शब्द का इस्तेमाल  इसलिए कर रहा कि ये कोई अरेस्ट और डिटेंशन नहीं था. डिटेंशन तो तब होता, अगर मैं प्रोटेस्ट में जाता, तब पुलिस डिटेन करती. अगर कोई पुलिस वाला आता, अपनी वर्दी दिखाता, नेम प्लेट दिखाता, मुझे सेक्शन और कारण बताता तो मैं खुद ही पुलिस के साथ खुशी से चला जाता, लेकिन मुझे से जबरन घसीटते हुए ले जाया गया और यहां तक कि मुझे वकील से भी बात नहीं करने दी गई और मेरा फोन भी ले लिया गया था.  

देश में अनौपचारिक इमरजेंसी जैसे हालात

अपने बयान में ध्रुव राठी ने मौजूदा हालात को अनौपचारिक इमरजेंसी जैसा बताया. राठी ने कहा कि अगर मेरे साथ ऐसा हो सकता है, तो आपके साथ भी हो सकता है. जरा इस बारे में सोचिए. उन्होंने कहा कि वह देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे और दबाने की कोशिश से पीछे नहीं हटेंगे.

क्यों और कहां से डिटेन किए गए राठी?

राठी को 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी में उनके घर से हिरासत में लिया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें देर रात करीब 3 बजे रिहा कर परिवार को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले हुई थी.

किसने किया ध्रुव राठी को डिटेन?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार राठी को क्राइम ब्रांच की तीन टीमों ने हिरासत में लिया था. तीन कारों का काफिला दिल्ली की ओर निकला, जिनमें से एक कार में राठी सवार थे. उन्हें क्राइम ब्रांच के कार्यालय ले जाया गया और करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई

कौन हैं ध्रुव राठी की मां? 

ध्रुव राठी मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं, लेकिन उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है. उनके पिता महावीर राठी इंजीनियर हैं और मां उर्मिला राठी स्कूल टीचर हैं. वह जर्मनी के बर्लिन में रहते हैं. उन्होंने नवंबर 2021 में जर्मन गर्लफ्रेंड जूली के साथ शादी की.

राठी 2014 में पढ़ाई के लिए जर्मनी गए थे. उन्होंने जर्मन की कार्लजूहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और रिन्यूएबल एनर्जी में मास्टर की डिग्री हासिल की है.

ये भी पढ़ें - Explainer: एक साल तक शांति भंग नहीं कर सकते दिपके सहित CJP के टाॅप लीडर, शर्त तोड़ी तो होगी सजा, क्या है नियम?

Advertisement
Advertisement

Advertisement