Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

Explainer: चौधरी चरण सिंह की विरासत, किसान राजनीति... नूरपुर से पश्चिमी UP साधने की BJP-RLD की बड़ी तैयारी

UP Assembly Election 2027: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले NDA ने वेस्ट यूपी को साधने की बड़ी प्लानिंग की है. पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर नूरपुर में बीजेपी-आरएलडी की बड़ी रैली प्रस्तावित है.

Latest News
Explainer: चौधरी चरण सिंह की विरासत, किसान राजनीति... नूरपुर से पश्चिमी UP साधने की BJP-RLD की बड़ी तैयारी

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी (इमेज क्रेडिट - @jayantrld)

Add DNA as a Preferred Source
  • 2022 में आरएलडी ने सपा से साथ गंठबंधन में चुनाव लड़ा था
  • अब आरएलडी एनडीए का हिस्सा है और जयंत केंद्रीय मंत्री हैं
  • 23 दिसंबर को नूरपुर में BJP-RDL की बड़ी रैली प्रस्तावित है

UP Assembly Election 2027: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है. 2022 का चुनाव आरएलडी ने सपा के साथ गठबंध में लगा था, लेकिन अब वह एनडीए का हिस्सा है. बीजेपी और आरएलडी पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की विरासत पर सवार होकर इस बार पश्चिमी यूपी को फतेह करने की तैयारी में है. 23 दिसंबर को बीजेपी-आरएलडी की नूरपुर गांव में बड़ी रैली प्रस्तावित है. भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव का अभियान यहीं से शुरू करेगी. 

रैली के लिए 23 दिसंबर और नूरपुर गांव क्यों?

राजनीतिक विश्लेषक विनोद शुक्ला कहते है कि आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के पोते हैं और नूरपुर चौधरी चरण सिंह का पैतृक गांव है. 23 दिसंबर को पूर्व पीएम की जयंती है. ऐसे में पश्चिमी यूपी को साधने का इससे अच्छा दिन कोई नहीं हो सकता है. भाजपा सूत्रों की मानें तो इस संभावित रैली में सीएम योगी के अलावा पीएम मोदी के भी आने की संभावना है. रैली में बीजेपी की टाॅप लीडरशिप जयंत के साथ एक मंच पर दिखेगी. 

चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 तक देश के पीएम रहे. 2024 में केंद्र सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. इसी के बाद सपा के साथ गठबंधन खत्म कर जयंत चौधरी एनडीए में शामिल हो गए थे. आरएलडी के लिए यह उसका गृह क्षेत्र है. पूर्व पीएम की जयंती पर नूरपुर में रैली करना अपने आप में बहुत कुछ कहता है. आरएलडी इसे अपनी विरासत को बरकरार रखने के तौर पर भी देख रही है. 

चौधरी चरण सिंह की विरासत और RLD 

चौधरी चरण सिंह दो बार यूपी के सीएम रहे और फिर बाद में देश के प्रधानमंत्री बने. पहली बार वह 1937 में छपरौली विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे. कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने भारतीय क्रांति दल बनाया. गैर-कांग्रेसी दलों के संयुक्त विधायक दल के नेता के रूप में 3 अप्रैल 1967 को पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, लेकिन फरवरी 1968 में उनकी सरकार गिर गई. 18 फरवरी 1970 को कांग्रेस के समर्थन से वह दूसरी बार यूपी के सीएम बने. 

1977 में आपातकाल के बाद हुए लोकसभा चुनाव में वह जनता पार्टी के टिकट पर संसद पहुंचे और मोरारजी देसाई सरकार में गृह मंत्री बने. बाद में उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली. उनकी राजनीति भूमि सुधार, किसान हित और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के इर्द- गिर्द ही घूमती रही. 

1986 में उनके बेटे अजीत सिंह लोकदल से पहली बार राज्यसभा पहुंचे थे. विश्वनाथ प्रताप सिंह की राष्ट्रीय मोर्चा सरकार में वह केंद्र में उद्योग मंत्री रहे. दिसंबर 1989 से नवंबर 1990 तक वह इस पद पर रहे. 1991 के लोकसभा चुनाव में फिर जीत हासिल की और संसद पहुंचे. कांग्रेस में शामिल होने के बाद पीवी नरसिम्हा राव सरकार में फरवरी 1995 से मई 1996 तक केंद्रीय खाद्य मंत्री रहे. 1996 में कांग्रेस के टिकट पर बागपत से लोकसभा चुनाव जीता, लेकिन बाद में पार्टी छोड़ दी. 

1997 में कांग्रेस और लोकसभा सदस्यता छोड़ने के बाद भारतीय किसान कामगार पार्टी (BKKP) बनाई और बागपत के उपचुनाव में इसी पार्टी से जीतकर संसद पहुंचे. 1998 में वह लोकसभा चुनाव हार गए और उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल की स्थापना की. पार्टी ने 1999 के लोकसभा चुनाव में बागपत और कैराना सीटें जीतीं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान राजनीति पार्टी की मुख्य पहचान बनीं. 

2014 और 2019 में वह बागपत सीट से लोगसभा चुनाव हार गए थे. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, कृषि मूल्य, ग्रामीण विकास और भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दे उनके राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा रहे. वह 7 बार लोकसभा के लिए चुने गए और 1986 से 1989 तक राज्यसभा के सदस्य रहे. 6 मई 2021 को उनका निधन हो गया. उसके बाद उनके बेटे बेटे जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय लोक दल की कमान संभाली.

2022 विधानसभा चुनाव और राज्यसभा पहुंचे जयंत  

2017 के विधानसभा चुनाव में आरएलडी ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया था और 277 सीटों पर अकेली चुनाव लड़ी थी. उसे केवल एक सीट पर ही जीत मिली थी और छपरौली सीट से सहेन्द्र सिंह रमाला एक मात्र विधायक बने थे. 2022 का विधानसभा चुनाव आरएलडी ने सपा के साथ गठबंधन में लड़ा था और कुल 8 सीटें जीती थी. बाद में हुए उपचुनाव में भी एक सीट आरएलडी के खाते में आई थी. इस साल जयंत सपा के टिकट से राज्यसभा पहुंचे थे. 

सपा छोड़ NDA का हिस्सा बनीं RDL 

2024 लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की बीजेपी सरकार ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की. उसके बाद जयंत सपा छोड़कर NDA का हिस्सा बन गए और 2024 के लोकसभा चुनाव में आरएलडी बागपत और बिजनौर सीटें जीती. 

RLD के प्रभाव वाले जिले और जातीय समीकरण 

विनोद शुक्ला बताते हैं कि बागपत, मुजफ्फरनगर , शामली, मेरठ, गाजियाबाद के कुछ क्षेत्र और मथुरा के कुछ क्षेत्रों में आरएलडी का प्रभाव अधिक है. ये जिले जाट, गुर्जर और किसान बहुल हैं. उन्होंने कहा कि जातीय समीकरण की बात करें तो इन जिलों में 50 फीसदी वोट बीजेपी और 50 फीसदी वोट आरडीएल को पहले से ही मिलते रहे हैं, लेकिन करीब 25 से 30 सीटों पर आरडीएल निर्णायक मानी जाती है. उन्होंने बताया की प्रस्तावित रैली के बहाने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी-RLD गठबंधन की रणनीति, चौधरी चरण सिंह की विरासत और किसान-जाट राजनीति को एक मंच पर लाने की कोशिश है. 

ये भी पढ़ें - सेंट्रल पार्क बंद, 25 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात... CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च आज, क्या बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन?

Advertisement
Advertisement

Advertisement