Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

'मेरी बेटी का ध्यान रखना', सजा ए मौत सुनते ही मुस्‍कान और साहिल का कैसा था रिएक्‍शन?

पिछले साल 3 मार्च को मुस्कान रस्तौगी ने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी. न सिर्फ हत्या की बल्कि उसकी बॉडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सीमेंट से ब्लू ड्रम में जमा दिया था.

Latest News
'मेरी बेटी का ध्यान रखना', सजा ए मौत सुनते ही मुस्‍कान और साहिल का कैसा था रिएक्‍शन?

नीले ड्रम मामले में जिला अदालत ने मुस्कान और साहिल को सुनाई मौत की सजा (Image Source: IANS)

 

 

Add DNA as a Preferred Source

एक साल पहले पति सौरभ राजपूत को मौत के घाट उतारने वाली मुस्कान रस्तौगी और उसके बॉयफ्रेंड को फांसी होगी. बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को जिला अदालत ने यह फैसला सुनाया है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों कोर्ट में पेश किया गया था. सुनवाई के दौरान जज ने दोनों से पूछा कि क्या वह कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन दोनों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था. कोर्ट ने लंच के बाद सजा के ऐलान की बात कही थी, शाम को चार बजे के बाद कोर्ट ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई है.

30 सितंबर को कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का दोषी करार दिया था. पिछले साल 3 मार्च को मुस्कान रस्तौगी ने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी. न सिर्फ हत्या की बल्कि उसकी बॉडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लू ड्रम में सीमेंट में जमा दिया था. इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश के कसौल घूमने निकल गए.

जिला जज ने फैसला सुनाते हुए महाभारत का जिक्र करते हुए कहा, अपराध के लिए दंड देना धर्म का कार्य है. मुस्कान ने जज के सामने बेटी की दखभाल का हवाला दिया था, लेकिन कोर्ट ने उसकी यह दलील नहीं मानी और कहा कि यह समाज की गंदगी है और इस तरीके फैसले बहुत जरूरी हैं. सौरभ के परिवार के वकील ने कहा, फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा- महाभारत में वर्णन आता है, अपराधी को अपराध के लिए सजा दी जानी चाहिए, यह भी एक धर्म है. उचित काम है. उन पर 50 हजार रुपये और 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

जिला शासकीय अधिवक्ता केके चौबे ने बताया कि सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने दोनों से पूछा कि वे सजा के संबंध में कुछ कहना चाहते हैं या नहीं. जेल प्रशासन के मुताबिक, मुस्कान और साहिल को अलग-अलग पेश किया गया और दोनों ने अपना पक्ष रखा. वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सुनवाई संक्षिप्त रही. उन्होंने बताया कि कोर्ट ने दोनों से विभिन्न बिंदुओं पर सवाल किए, जिनमें फॉरेंसिक रिपोर्ट से जुड़े सवाल भी शामिल थे. हालांकि, उन्होंने सवालों का विस्तृत ब्योरा साझा करने से इनकार कर दिया.

फैसला सुनाए जाने के दौरान सौरभ का परिवार कोर्ट में मौजूद था. सौरभ की मां, मौसी, भाई सब लोग वहां मौजूद थे, जैसे ही कोर्ट का फैसला आया तो परिवार खुश हो गया. कोर्ट के बाहर मिठाई बांटी गई. सौरभ की मां ने कहा, 'वह फैसले से बहुत खुश हैं. हमें बहुत संतुष्टि मिल रही है कि उन दोनों को फांसी की सजा हुई है. जो इंसाफ हम चाहते थे, वो हमें मिल गया. हम वकील और उनके पूरे स्टाफ के हमेशा ऋणी रहेंगे, उनको हमेशा धन्यवाद देंगे.'

मुस्कान की बेटियों की कस्टडी को लेकर सौरभ की मां ने कहा कि मुस्कान ने जेल में जिस बेटी को जन्म दिया, उससे परिवार का कोई मतलब नहीं है और बड़ी बेटी के नाना-नानी अगर उसको हमें सौंपेंगे तो हम उसको रखेंगे. परिवार का कहना है कि अगर मुस्कान और साहिल आगे हाईकोर्ट में सजा के खिलाफ अपील करेंगे तो वह भी आगे जाएंगे.

 

यह भी पढ़ें:- ईशनिंदा के दोषी की मौत की सजा 27 दिन में माफ, भारत के बलजिंदर के लिए क्यों नहीं पिघला मोहम्मद बिन सलमान का दिल?

Advertisement
Advertisement

Advertisement