Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

कारगिल में दुश्मन पर गोले बरसाने वाले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना की कमान, ऑपरेशन सिंदूर में भी दिखा चुके दमखम

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर को एयर चीफ मार्शल का कार्यभार ग्रहण करेंगे. मौजूदा एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह उसी दिन रिटायर हो रहे हैं.

Latest News
कारगिल में दुश्मन पर गोले बरसाने वाले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना की कमान, ऑपरेशन सिंदूर में भी दिखा चुके दमखम

आशुतोष दीक्षित कारगिल जंग में भी शामिल थे. वह 20 तरह की लड़ाकू विमान उड़ाने में माहिर हैं. (Image: ANI)
 

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय वायुसेना को उसका नया प्रमुख मिल गया है. कारगिल की जंग में दुशमनों पर गोले बरसाने वाले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 31 अक्तूबर को 'चीफ ऑफ द एयर स्टाफ' का कार्यभार संभालेंगे. 1 जुलाई 2026 से वह वाइस एयर चीफ मार्शल हैं. एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे.

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर 2024 को IAF चीफ बने थे और 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं. एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को दिसंबर 1986 में IAF की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था. वह नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस सर्विसेझ स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं.

ऑपरेशन सिंदूर में रही है अहम भूमिका

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के पास मिराज-2000, मिग के अलग-अलग वर्जन, HPT-32, An-32, एवरो, किरण, जगुआर, IL-78, हॉक और Tejas जैसे 20 तरह के लड़ाकू विमानों को उड़ाने का लंबा अनुभव है. वे एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं.

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग चार दशक की सर्विस के दौरान वह कई ऑपरेशन और एक्सरसाइज में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं. उन्होंने ऑपरेशन सफेद सागर (कारगिल), ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर में भी अहम भूमिका निभाई है. 

 

  • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख होंगे.
  • वह मौजूदा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे.
  • एयर मार्शल को 6 दिसंबर 1986 को वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था.
  • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 3500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव रखते हैं.
  • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित मौजूदा वायुसेना प्रमुख एपी सिंह की जगह लेंगे.  

3500 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव

वायु सेना में स्वदेशी LCA तेजस और दूसरे स्वदेशी विमान प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए मशहूर एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित से सरकार की 'आत्मनिर्भरता' पहल को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. देश के नये वायुसेना प्रमुख के पास 3500 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है.

एयर स्टाफ के वाइस चीफ बनने से पहले, एयर मार्शल दीक्षित ने हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में 'चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी' के तौर पर काम किया. इससे पहले, वह IAF के अहम ऑपरेशनल कमांड में से एक, सेंट्रल एयर कमांड के 'एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ' थे.

 

मिल चुका है सबसे बड़ा मिलिट्री सम्मान

सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा कि अलग-अलग पदों पर उनके योगदान ने भारतीय वायु सेना की ऑपरेशनल क्षमता को मजबूत किया है. उनकी सेवा को कई मिलिट्री सम्मानों से नवाजा गया है. उन्हें 2006 में वायु सेना मेडल और 2011 में विशिष्ट सेवा मेडल मिला. इसके बाद साल 2023 में अति विशिष्ट सेवा मेडल और 2026 में परम विशिष्ट सेवा मेडल मिला. परम विशिष्ट सेवा मेडल भारत में बेहतरीन सेवा के लिए दिए जाने वाले सबसे बड़े मिलिट्री सम्मानों में से एक है.

Advertisement
Advertisement

Advertisement