Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

'कॉकरोच' के बाद पॉलिटिक्स में 'मक्खी' की एंट्री! अब CJI के किस कमेंट से बन गई 'मक्खी जनता पार्टी'? जानें सबकुछ

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित प्रोटेस्ट से पहले पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में 'लॉकडाउन' जैसी पाबंदियों का ऐलान किया था. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी और CJI ने कहा था कि 'मक्खी मारने के लिए हथौड़ा इस्तेमाल नहीं कर सकते!'

Latest News
'कॉकरोच' के बाद पॉलिटिक्स में 'मक्खी' की एंट्री! अब CJI के किस कमेंट से बन गई 'मक्खी जनता पार्टी'? जानें सबकुछ

Makkhi Janta Party: MJP का दावा है कि उसे 72 घंटों में 40 लाख व्यूज और 3,30,000 से ज्यादा फॉलोअर्स मिले. (Photo: AI)

Add DNA as a Preferred Source

Makkhi Janta Party: भारतीय राजनीति में 'कॉकरोच' के बाद अब 'मक्खी' की भी एंट्री हो गई है. 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब 'मक्खी जनता पार्टी' भी सामने आ गई है. 'मक्खी जनता पार्टी' यानी MJP भी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद बनी है. सोशल मीडिया पर 'मक्खी जनता पार्टी' नाम का एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक ग्रुप वायरल हो रहा है. MJP ने दावा किया कि उसके Instagram पेज को 72 घंटों के अंदर 40 लाख से ज्यादा व्यूज और 330,000 से ज्यादा फॉलोअर्स मिले.

क्या है MJP?

Instagram अकाउंट में आर्यन नाम के एक स्टूडेंट को फाउंडर बताया गया है. वह खुद को 'युवाओं का, युवाओं द्वारा और युवाओं के लिए एक नॉन-पॉलिटिकल फ्रंट' बताता है. पोस्ट में यह भी बताया गया है कि पार्टी को अपने स्पोक्सपर्सन की तलाश है. MJP ने यह भी साफ किया है कि वह किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ा नहीं है. Instagram अकाउंट @makhijantaparty.ig ग्रुप को युवाओं के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर दिखाता है. ग्रुप का कहना है कि इस कैंपेन का मकसद डेमोक्रेसी को बचाना है.

संगठन की अपनी वेबसाइट भी

अकाउंट की जानकारी के मुताबिक, Instagram पेज जून 2021 में बनाया गया था और अपना मौजूदा नाम 'makhijantaparty.ig' अपनाने से पहले इसने 8 बार अपना यूजरनेम बदला है. सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी के साथ-साथ, इस संगठन की एक वेबसाइट भी है, 'makkhijantaparty.com' जो इकॉनमी, एंटरप्रेन्योरशिप और जॉब क्रिएशन जैसे मुद्दों पर बात करती है. वेबसाइट पर जारी डिटेल्स के मुताबिक, 'अगर कॉकरोच जनता पार्टी की शिकायत पॉलिटिक्स का कोई सिस्टर विंग होता तो वह 'मक्खी जनता पार्टी' होती.  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @makhijantaparty.ig

CJI सूर्यकांत की किस बात से इंस्पायर हुई MJP?

'मक्खी जनता पार्टी' का यह नाम 9 अक्टूबर को एक सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत की लीडरशिप वाली सुप्रीम कोर्ट बेंच की बातों से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट में 10 अक्टूबर को CJP के प्लान किए गए प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में लगाई गई पाबंदियों पर सुनवाई चल रही थी, जिसमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का ऐलान किया गया था.

इसके साथ-साथ कई रास्तों पर आवाजाही की पाबंदी लगाई गई थी. सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने दिल्ली में 'लॉकडाउन' जैसी पाबंदियों पर सवाल उठाया. बेंच ने कहा कि अधिकारी पूरे सिस्टम को रोके बिना भी सिक्योरिटी की चिंताओं को मैनेज कर सकते हैं. उसने कहा, 'आप सब कुछ नहीं रोक सकते. बेंच ने 'मक्खी मारने के लिए हथौड़ा' का इस्तेमाल करने के खिलाफ चेतावनी दी थी. 

'मक्खी मारने के लिए हथौड़ा इस्तेमाल नहीं कर सकते!'

इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, MJP ने पोस्ट किया, 'जब CJI ने ही कहा, 'मक्खी मारने के लिए हथौड़ा इस्तेमाल नहीं कर सकते!' अब तो मक्खी भी बोलेगी हम भी किसी से कम नहीं.'  

MJP

CJP के साथ दिखाई एकजुटता

MJP ने CJP और 'AISA' की नेहा बोरा के साथ भी एकजुटता दिखाई है, जो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. Instagram पोस्ट में ग्रुप ने बोरा की 'हिम्मत और पक्के इरादे' की तारीफ की और कहा कि अधिकारियों से सवाल करना और जवाबदेही की मांग करना डेमोक्रेसी के लिए जरूरी है. इसने नागरिकों से भी कहा कि वे जिम्मेदारी से और कानून के हिसाब से विरोध करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करें.

CJP से संपर्क की कोशिश में MJP

'MJP' ने कहा कि वह आपसी सहमति से एक कॉमन स्टैंड या कोऑर्डिनेटेड एक्शन की संभावना तलाशने के लिए CJP से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहा है. एक और बयान में MJP लीडर आर्यन ने CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास को जंतर-मंतर में घुसने और भारतीय झंडा फहराने के बाद हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाया. बयान में पूछा गया, 'तो अगर लोग अपनी आवाज वहां नहीं उठा सकते जहां यह जरूरी है, तो विरोध प्रदर्शन वाली जगह का क्या मतलब है?' पोस्ट में आगे कहा गया,'लोकतंत्र को बातचीत की जरूरत है, दूरी की नहीं.'

सोशल मीडिया पर आए कैसे रिएक्शन?

सोशल मीडिया पर भी इस Instagram अकाउंट को अच्छे रिएक्शन मिले हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, 'जब टीचरों की जगह AI ले लेता है, तो देश का युवा देश की सुरक्षा का कारण बन जाता है!' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'एकजुटता'. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे इस ID का नाम बहुत पसंद आया, मक्खी जनता पार्टी! मैं आप लोगों का सपोर्ट करता हूं.'  

कैसे बनी थी कॉकरोच जनता पार्टी?

सुप्रीम कोर्ट में 15 मई 2026 को एक सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने एक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने बेरोजगार युवाओं और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की तुलना 'तिलचट्टों' यानी (कॉकरोच) और परजीवियों से की थी. CJI की इस टिप्पणी से देश के युवाओं और 'Gen-Z' में काफी नाराजगी थी. CJI सूर्यकांत के इसी बयान से प्रेरित होकर अभिजीत दीपके ने 16 मई 2026 को सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम से एक पेज और वेबसाइट बनाई.

शुरुआत में यह सिर्फ एक ऑनलाइन मजाक या मीम जैसा था, लेकिन बेरोजगारी, पेपर लीक और व्यवस्था से असंतुष्ट लाखों युवा इससे जुड़ते चले गए और यह एक बड़े राजनीतिक आंदोलन व रूप ले बैठा. CJI सूर्यकांत ने हालांकि बाद में यह साफ किया था कि उनकी यह टिप्पणी फर्जी डिग्री और विशेष मामलों से संबंधित थी.

Advertisement
Advertisement

Advertisement