Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

'सुनो सब लोग', अरेस्ट होने के बाद अभिजीत दीपके का प्रदर्शनकारियों को पहला मैसेज

वीडियो में अभिजीत कह रहे हैं, 'हेलो एवरीवन, अगर आप सब लोग मुझे देख रहे हैं, तो सुनिए, मैं, आशुतोष और सौरव तीनों अरेस्ट हो चुके हैं.

Latest News
'सुनो सब लोग', अरेस्ट होने के बाद अभिजीत दीपके का प्रदर्शनकारियों को पहला मैसेज

अभिजीत दीपके ने कहा- अजिंक्या करेंगे प्रोटेस्ट लीड (Image Source- Video Grab/@Cockroachisback)

Add DNA as a Preferred Source

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके का अरेस्ट होने के बाद पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारियों को खास मैसेज दिया है. वीडियो में वह बता रहे हैं कि उनके, सौरव दास और आशुतोष रांका के गिरफ्तार होने के बाद कौन प्रदर्शन को आगे लेकर जाएगा. शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को सीजेपी जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही थी. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने जा रहा था. हालांकि, सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली थी इसलिए जैसे ही वह मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें और उनके दोनों साथी सौरव और आशुतोष को फ्लाइट में ही डिटेन कर लिया.

गिरफ्तार होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कॉकरोच जनता पार्टी के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अभिजीत दीपके लोगों से कुछ अपील करते दिख रहे हैं. वीडियो में वह कह रहे हैं, 'हेलो एवरीवन, अगर आप सब लोग मुझे देख रहे हैं, तो सुनिए, मैं, आशुतोष और सौरव तीनों अरेस्ट हो चुके हैं. हमारे बाद इस मूवमेंट को अजिंक्य लीड करेगा. जितने भी लोग यह वीडियो देख रहे हैं, वह अजिंक्य शिंदे को फॉलो करें, वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को आगे लेकर जाएगा.' अंजिक्य शिंदे सीजेपी के नेशनल ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज हैं.

मुंबई से दिल्ली में फ्लाइट से गिरफ्तार किए जाने तक क्या-क्या हुआ?

  • अभिजीत दीपके ने शुक्रवार (9 अक्टूबर, 2026) को एक वीडियो शेयर करके बताया था कि वह फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे. वीडियो में अभिजीत के साथ सौरव दास और आशुतोष रांका भी नजर आ रहे हैं, जिसमें वह कह रहे हैं- 'मोदी जी ने सारी ट्रेनें रद्द कर दीं, मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए. फिर भी हम आ रहे हैं.'
  • तड़के सुबह अभिजीत ने मुंबई से दिल्ली के लिए फ्लाइट ली और एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लिए जाते समय के उनके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.
  • 10 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे अभिजीत की फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी. जैसे ही  फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई तो पुलिस उन्हें डिटेन करने पहुंच गई.
  • दिल्ली पुलिस के पुरुष और महिलाा अफसर फ्लाइट में अभिजीत, सौरव और आशुतोष को डिटेन करने पहुंचे तो वह तीनों सीट से खड़े होकर चिल्लाने लगे.
  • फ्लाइट में काफी देर तक हाई वॉल्टेज ड्रामा चला, अभिजीत दीपके ने फोन पर लाइव वीडियो शुरू कर दिया और पुलिस की तरफ फोन का कैमरा करके बोले, 'देखिए हमारा देश किधर जा रहा है, जो इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया, वो अब हो रहा है.'
  • तीनों सीजेपी नेताओं को डिटेन करने पहुंची दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारी आगे थीं, जबकि पुरुष अफसर पीछे थे. सीजेपी नेता बार-बार वीडियो में यह भी कहते सुनाई दे रहे थे कि मेल पुलिस अधिकारियों को आगे भेजिए.
  • जैसे ही पुलिस पास पहुंची तो अभिजीत उनसे कहने लगे कि आप लोग फ्लाइट में कैसे आ गए. पुलिस बार-बार उनसे कह रही थी कि आपको प्रदर्शन की परमिशन नहीं है और आप प्लीज कोऑपरेट कीजिए. हालांकि, अभिजीत जोर-जोर से चिल्लाते और हाथ झटकते हुए दिख रहे थे, साथ ही वह जल्दी-जल्दी में फोन में भी कुछ करते नजर आ रहे थे.
  • फ्लाइट में इस दौरान सीजेपी नेताओं ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए और अभिजीत दीपके थोड़े झुंझलाते हुए कह रहे थे- मैं अपना बैग न लूं. आप कर लो अरेस्ट, हम तो अरेस्ट होने के लिए ही आए हैं. हम आपसे डरते नहीं हैं.

अभिजीत के अरेस्ट होने पर क्या बोलीं मां?

अभिजीत को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत क्यों नहीं दी गई, इस पर पुलिस का कहना है कि 10 दिन पहले प्रदर्शन लेटर दिया जाता है, लेकिन सीजेपी का लेटर 7 अक्टूबर को मिला. हालांकि, अभिजीत और उनके साथियों ने कहा था कि वह इजाजत नहीं मिलने के बाद भी प्रदर्शन करेंगे. अभिजीत के अरेस्ट की खबर सुनने के बाद उनकी मां ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. उन्होंने सवाल उठाया कि देश लिए काम करने वाले बच्चों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कौन करता है. 

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement