Advertisement

कौन हैं John Krasinski? जिन्हें पीपल मैगजीन ने 2024 के लिए माना Sexiest Man Alive

पीपल मैगजीन ने जॉन क्रॉसिंस्की को sexiest man alive नामित किया है. अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता को द ऑफिस के अमेरिकी संस्करण में जिम हैल्पर्ट की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है और उन्होंने 2018 की थ्रिलर ए क्वाइट प्लेस और इसके सीक्वल में भी अभिनय किया है.

Latest News
कौन हैं John Krasinski? जिन्हें पीपल मैगजीन ने 2024 के लिए माना Sexiest Man Alive
Add DNA as a Preferred Source

सेक्सी पुरुष कैसा होता होगा? पुरुष में सेक्स अपीलिंग क्या है? इन तमाम प्रश्नों को लेकर समाज की अपनी अवधारणाएं हो सकती हैं. लेकिन इन प्रश्नों का सबसे माकूल जवाब पीपल मैगजीन ने जॉन क्रॉसिंस्की के रूप में दुनिया को दे दिया है. जी हां, जॉन क्रॉसिंस्की को 2024 के लिए पीपल मैगजीन द्वारा "sexiest man alive" नामित किया गया है.

बताते चलें कि इस पॉपुलर अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता को द ऑफिस के अमेरिकी संस्करण में जिम हैल्पर्ट की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा जॉन ने  2018 की थ्रिलर ए क्वाइट प्लेस और इसके सीक्वल में अपनी पत्नी एमिली ब्लंट के साथ निर्देशन और अभिनय किया है.

अपनी इस उपलब्धि के बाद 45 साल के जॉन ने कहा कि 41 साल की उनकी पत्नी ब्लंट ने मजाक में कहा था कि वह उनके घर को पीपल मैगजीन के कवर से सजाने की योजना बना रही है.

पीपल से बात करते हुए क्रॉसिंस्की ने कहा कि उनकी तत्काल प्रतिक्रिया ' कोई विचार नहीं था बल्कि वो ब्लैकआउट हो गए थे.

आगे उन्होंने ये भी कहा कि, 'शायद मुझे धोखा दिया जा रहा है. जॉन के अनुसार, 'मैं इस तरह से नहीं उठता, यह सोचकर कि 'क्या यह वह दिन है जब मुझे सबसे सेक्सी पुरुष बनने के लिए कहा जाएगा?' जॉन ने ये भी कहा कि टाइटल मिलने का बाद अब उनकी जिम्मेदारी और स्टैण्डर्ड दोनों बढ़ गया है.  

क्रासिंस्की ने मैगजीन को यह भी बताया  कि इसके बाद (टाइटल मिलने के बाद ) अब मुझे ज्यादा समय अपने घर पर ही रहना पड़ेगा. जॉन के मुताबिक वो टाइटल के फायदे और नुकसान दोनों उठाने के लिए तैयार हैं. 

बताते चलें कि क्रॉसिंस्की ने ग्रेज़ एनाटॉमी स्टार पैट्रिक डेम्पसी से 'सबसे सेक्सी जीवित पुरुष' का खिताब लिया है, जिन्हें 2023 में यह सम्मान दिया गया था. ब्रुकलिन में अपनी पत्नी ब्लंट और बच्चों के साथ रहने वाले जॉन इस टाइटल के मिलने के बाद खासे उत्साहित हैं और अपनी पत्नी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

अपनी पत्नी की शान में कसीदे पढ़ते हुए जॉन ने कहा कि, 'यह एक खूबसूरत बात है कि जब आप किसी से शादी करते हैं, तो आप लगातार सीखते रहते हैं, बदलते रहते हैं और विकसित होते रहते हैं.' 'और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे उसके साथ यह सब करने का मौका मिला.'

ध्यान रहे कि क्या बॉलीवुड क्या हॉलीवुड पीपल मैगजीन से टाइटल मिलना ही अपने आप में बड़ी बात है.  कहा जाता है कि मैगजीन द्वारा टाइटल यूं ही नहीं दिया जाता. कई पैरामीटर्स होते हैं जिन पर से किसी भी एक्टर को होकर गुजरना होता है.  अब जबकि जॉन को ये टाइटल मिला है जाहिर है उनके फैंस अपने फेवरेट स्टार की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement