Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

Delhi New CM: भाजपा शासित 21 राज्यों में इकलौती महिला CM, क्या Atishi के चलते भाजपा की मजबूरी बन गई Rekha Gupta?

Delhi New CM: भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार देर रात उत्तरी दिल्ली की मेयर रह चुकीं रेखा गुप्ता को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. अब रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में अपनी सरकार बनाएगी.

Latest News
Delhi New CM: भाजपा शासित 21 राज्यों में इकलौती महिला CM, क्या Atishi के चलते भाजपा की मजबूरी बन गई Rekha Gupta?
Add DNA as a Preferred Source

Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 8 फरवरी को भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद चल रही कशमकश खत्म हो गई हैं. बुधवार देर रात भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को नेता चुन लिया गया है, जो गुरुवार (20 फरवरी) को दोपहर 12 बजे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी. इसके साथ ही भाजपा और उनके सहयोगी दलों की सत्ता वाले 21 राज्यों में वे इकलौती महिला मुख्यमंत्री भी बन जाएंगी. इसे भाजपा की तरफ से आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए करारा जवाब माना जा रहा है. दरअसल माना यह जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) को नेता विपक्ष के तौर पर पेश कर सकते हैं. यही वो कारण है, जिसने भाजपा को कई सीनियर नेताओं की मौजदूगी के बावजूद पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मजबूर कर दिया है.

भाजपा पर लगता रहा है महिला नेताओं की अनदेखी का आरोप
भाजपा पर महिला नेताओं की अनदेखी करने और उन्हें नेतृत्व नहीं देने का आरोप लगता रहा है. विपक्षी दल खासतौर पर AAP की तरफ से भाजपा पर महिला नेताओं को बड़े पद नहीं देने को लेकर हमला बोला जाता रहा है. राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को ऐन मौके पर किनारे करके भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाने पर भी यह सवाल पूछा गया था. साथ ही दिल्ली से पहले भाजपा शासित 20 राज्यों में कोई भी मुख्यमंत्री महिला नहीं होने को लेकर भी हमला बोला जाता रहा है. दिल्ली में भाजपा ने महिला वोटर्स को फोकस करके चुनाव लड़ा था. भाजपा का पूरा घोषणापत्र महिला फोकस था. इसका लाभ भी भाजपा को मिला और माना जा रहा है कि दिल्ली की करीब 71 लाख महिला वोटर्स में से ज्यादातर ने भगवा उम्मीदवारों को ही वोट डालकर पार्टी का साथ दिया. इसके चलते दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री चुनकर भाजपा ने इस महिला वोटबैंक को पुख्ता कर लिया है.

क्या पहली बार दिल्ली 'महिला Vs महिला' होगा सदन?
केजरीवाल भले ही आतिशी को नेता विपक्ष के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि उनकी पार्टी के अंदर ही इस पर सहमति नहीं है. गोपाल राय, मतीन अहमद, संजीव झा आदि जैसे सीनियर नेता आतिशी के नाम पर सहमत नहीं होने की चर्चा उड़ रही है. इसके बावजूद यदि आतिशी नेता विपक्ष बनी तो रेखा गुप्ता के भाजपा मुख्यमंत्री बनने से नया समीकरण देखने को मिलेगा. दरअसल पहली बार दिल्ली विधानसभा के सदन में 'महिला vs महिला' का नजारा देखने को मिलेगा यानी पहली बार महिला मुख्यमंत्री के सामने महिला नेता विपक्ष मौजूद होगी.

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी. दिल्ली में साल 1998 में भाजपा की सुषमा स्वराज पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं. इसके बाद कांग्रेस की शीला दीक्षित लगातार तीन बार महिला मुख्यमंत्री रहीं. दिल्ली की तीसरी मुख्यमंत्री आप की आतिशी बनी थीं. अब भाजपा ने फिर से रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया है.

जान लीजिए कौन हैं दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

  • 50 वर्षीय रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद में हुआ था. वह छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ी हुई हैं.
  • RSS के छात्र संगठन ABVP से जुड़ी रहीं रेखा गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं.
  • दिल्ली भाजपा महिला मोर्चे की महासचिव रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से आप की वंदना कुमारी को 30 हजार वोट के अंतर से हराया है.
  • रेखा गुप्ता ने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध IMIRC कॉलेज ऑफ लॉ से LLB की डिग्री ली है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement