Advertisement

WCL 2025: कहां गई देशभक्ति? पहलगाम हमले को भूल गए टीम इंडिया के खिलाड़ी, चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स पर फैन्स भड़के

Team India really forgotten the Pahalgam attack? 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद ये तय हुआ था कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मैच नहीं होगा लेकिन 20 जुलाई यानी आज वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 ये दोनों टीमें आमने सामने होंगी इससे फैंस में नाराजगी है.

Latest News
WCL 2025: कहां गई देशभक्ति? पहलगाम हमले को भूल गए टीम इंडिया के खिलाड़ी, चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स पर फैन्स भड़के

भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 आज

Add DNA as a Preferred Source

Bharat Vs Pakistan World Championship of Legends 2025 : क्रिकेट के मैदान में इस समय कई लीग शुरू हो रही हैं. इन लीग के ज़रिए कई टीमें आमने-सामने आती हैं. इसी तरह, भारतीय टीम और पाकिस्तानी टीम अब 20 जुलाई 2025 यानी आज रविवार को आमने-सामने होंगी. लेकिन पहलगाम हमले के ज़ख्म अभी ताज़ा हैं, ऐसे में जब भारतीय चैंपियन टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा, प्रशंसक काफ़ी उत्साहित हैं. साथ ही, खिलाड़ियों की देशभक्ति पर भी सवाल उठ रहे हैं.

दरअसल, 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में आतंकी हमला किया था. इस हमले में 26 भारतीय पर्यटक मारे गए थे. इस हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सुंदर चलाकर पाकिस्तान को जवाब दिया था. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था. इस तनाव के बाद यह फैसला लिया गया कि दोनों देशों में कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला जाएगा. इस फैसले के बाद भी अब भारत के चैंपियन खिलाड़ियों और पाकिस्तान के चैंपियन खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा.

🚨 SCHEDULE FOR WCL 🚨

- It begins today in England, the Icons of Cricket are back, witnessing the Childhood favourites...!!! 🏆 pic.twitter.com/M5it7rTlf6

 
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का दूसरा सीज़न शुरू हो गया है. इस लीग में कुल 6 टीमें खेलेंगी. इस लीग में युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस दूसरे सीज़न में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा. यह मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा. इस बीच, हैरानी की बात यह है कि इस मैच का आयोजन पहलगाम हमले के बाद किया जा रहा है.
 
इस लीग के पहले सीज़न में युवराज सिंह की कप्तानी में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. लेकिन पिछले सीज़न में युवराज सिंह की कप्तानी में खेलने वाली टीम और इस सीज़न में खेल रही टीम में कई बदलाव हुए हैं. पहले सीज़न में खेलने वाले कई खिलाड़ी इस सीज़न में खेलते नज़र नहीं आएंगे, जबकि शिखर धवन समेत 5 खिलाड़ियों की इस सीज़न में भारतीय टीम में एंट्री हुई है.
 
5 खिलाड़ियों ने टीम में प्रवेश किया

इस सीज़न में इंडिया लीजेंड्स टीम में जिन खिलाड़ियों की एंट्री हुई है, उनमें शिखर धवन, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, सिद्धार्थ कौल और वरुण आरोन शामिल हैं. इनमें से धवन सलामी बल्लेबाज़ हैं जबकि पीयूष चावला स्पिनर हैं. इसके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे जबकि सिद्धार्थ कौल और वरुण आरोन टीम के लिए तेज़ गेंदबाज़ की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा, पिछले सीज़न से जो खिलाड़ी इस बार खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे, उनमें राहुल शुक्ला, अनुरीत सिंह, धवल कुलकर्णी, आरपी सिंह, नमन ओझा, सौरव तिवारी और पवन नेगी शामिल हैं.
 
WCL 2025 के लिए इंडिया लीजेंड्स की पूरी टीम

युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत मान, विनय कुमार, सिद्धार्थ कौल, वरुण आरोन, अभिमन्यु मिथुन.

WCL 2025 के लिए पाकिस्तान चैंपियंस टीम

शोएब मकसूद, मिस्बाह-उल-हक, आसिफ अली, सरजील खान, यूनुस खान, शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी (कप्तान), अब्दुल रजाक, कामरान अकमल (विकेटकीपर), सरफराज अहमद, अमीर यामीन, शोहेल तनवीर, सोहेल खान, बहावल रियाज, सईद अजमल.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement