Advertisement

फ्यूचर T20 को लेकर उठे सवाल तो रोहित शर्मा ने किया बड़ा ऐलान, आलोचकों को दिया सटीक जवाब

ICC T20 World Cup 2023: रोहित शर्मा ने अमेरिका में होने वाले टी20विश्व कप में अपने खेलने या न खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

फ्यूचर T20 को लेकर उठे सवाल तो रोहित शर्मा ने किया बड़ा ऐलान, आलोचकों को दिया सटीक जवाब
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर सवाल उठते रहे हैं. उनकी उम्र अब 36 साल हो गई हैं. संभावनाएं जताईं जा रही थीं कि अगले साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रूप से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में उतरने की संभावना कम थीं. रोहित शर्मा टी20 की टीम से लगातार बाहर हैं. उनका पूरा ध्यान इस समय विश्व कप 2023 पर हैं जो कि 5 अक्टूबर से शुरू होगा. इस बीच रोहित ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी बात कही है. रोहित ने संकेत दिया है कि वो टी20 विश्व कप में जरूर खेलेंगे.

दरअसल, रोहित शर्मा ने कैलिफोर्निया में अपनी क्रिकेट एकेडमी की लॉन्चिंग के दौरान कहा कि 2024 का टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका में आयोजित किया जाएगा. इसलिए मैं यहां फिर से आने के लिए उत्सुक हूं. इस तरह से उन्होंने खुद को वर्ल्ड कप की रेस में बरकरार रखा है. भारत में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में सभी टीमें अच्छी हैं. हमारे खिलाड़ी भी लय में हैं और हमारे पास वर्ल्ड कप जीतने का अच्छा मौका है.

ये भी पढ़ें: Jos Buttler और Philip Salt के तूफान को रोक पाएंगे मार्क वुड? जानें कहां और कब देखें लाइव

भारत के पास विश्व कप जीतने का मौका

भारत में होने वाले विश्व कप को लेकर रोहित शर्मा ने कहा है कि सभी भारतीय खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. इस बार हमारे पास विश्‍व कप जीतने का सुनहरा अवसर है. यहां बता दें कि भारतीय टीम 2011 के बाद से विश्‍व कप का खिताब नहीं जीत सकी है. आखिरी बार भारत ने अपनी सरजमीं पर ही एमएस धोनी के नेतृत्‍व में विश्‍व कप जीता था. 

यह भी पढ़ें- बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20? जानें क्या है मौसम का पूर्वानुमान

रोहित विराट के फ्यूचर पर होगी चर्चा

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के बाद रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को आराम दिया गया है. टीम इंडिया हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी में विंडीज के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही है. माना जा रहा है कि टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर वनडे वर्ल्ड कप 2024 के बाद दिग्गजों से रोहित-विराट के टी20 भविष्य पर चर्चा करेंगे और फिर टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप का प्लान तैयार करेंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement