Advertisement

CSK के लिए पहले ही मैच में नूर हुए मशहूर, 'चौका' लगाकर मुंबई को किया बेनूर!

IPL 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के नवोदित गेंदबाज नूर अहमद ने अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है. जैसा उनका परफॉरमेंस और बॉलिंग थी उसे देखकर ये कहना कहीं से भी गलत नहीं है कि उससे मुंबई की पूरी टीम बेनूर हो गई.

Latest News
CSK के लिए पहले ही मैच में नूर हुए मशहूर, 'चौका' लगाकर मुंबई को किया बेनूर!
Add DNA as a Preferred Source

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के नवोदित गेंदबाज नूर अहमद ने अपनी गेंदबाजी से न केवल मुंबई को बेनूर किया.बल्कि फैंस तक को भौचक्का कर दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट हासिल किए. 

सीएसके खेमे के नूर अहमद ने चार ओवर में महज 18 रन दिए और सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, तिलक वर्मा और नमन धीर को पवेलियन भेजा. बता दें कि अफगानिस्तान के इस स्पिनर को चेन्नई सुपर किंग्स ने  गत वर्ष हुए ऑक्शन में 10 करोड़ में लिया था. 

CSK vs MI मैच में जिस तरह की गेंदबाजी नूर ने की है उसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं.  कहा जा रहा है कि यह वही खिलाड़ी है जिसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने मोटा पैसा खर्च किया था.

नूर जो कि पूर्व में गुजरात के लिए खेल चुके हैं उनकी तारीफ से इंटरनेट भर गया है. जिस तरह नूर ने अपने पहले ही मैच में परफॉर्म किया है माना यही जा रहा है कि भविष्य में इसका खौफ तमाम अन्य बल्लेबाजों को रहेगा.

सोशल मीडिया पर यूजर्स का यही कहना है कि इस परफॉरमेंस ने बता दिया है कि आने वाले दिनों में चेन्नई की तरफ से आईपीएल में सिर्फ एक नाम गूंजेगा जो नूर अहमद का होगा.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement