Advertisement

बस 4 गेंद... Ashwin ने 10 साल बाद घरवापसी का कुछ यूं मनाया जश्न, देखें तस्वीरें!

IPL 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार किसी प्रतिस्पर्धी मैच में चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी करने वाले आश्विन ने अपने पहले ही ओवर की चौथी बॉल पर विकेट लेकर अपने फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया है.

Latest News
बस 4 गेंद... Ashwin ने 10 साल बाद घरवापसी का कुछ यूं मनाया जश्न, देखें तस्वीरें!
Add DNA as a Preferred Source

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबले में करीब 10 साल बाद कमबैक करने वाले आर आश्विन फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. उन्होंने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर वो कर दिया जिसके बाद विल जैक्स को वापस पवेलियन लौटना पड़ा.  

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार किसी प्रतिस्पर्धी मैच में गेंदबाजी करने वाले आश्विन ने अपनी पहली गेंद पर 1 रन दिया, फिर अगली गेंद पर उन्हें चौका मिला. 

भले ही तीसरी गेंद पर बल्लेबाज सिंगल लेने में कामयाब हुआ हो. मगर जो चौथी गेंद आश्विन ने डाली वो ये बताने के लिए काफी थी कि आखिर व्यक्ति को उसका अनुभव कैसे फायदा पहुंचाता है. इस गेंद के बाद  विल जैक्स को वापस पवेलियन की तरफ लौटना पड़ा   

विकेट मिलने के बाद जो आश्विन की मुस्कान थी, वो ये बताने के लिए काफी थी कि 2015 में सीएसके के लिए आखिरी बार खेलने के बाद शायद ही वो कभी इस तरह संतुष्ट हुए हों.  

जिस तरह एक लंबे समय बाद अपने पहले ही ओवर में आश्विन विकेट चटकाने में कामयाब हुए हैं. माना यही जा रहा है कि आईपीएल 2025 के लिए वो अपना होम वर्क पूरा करके आए हैं.  

तमाम क्रिकेट फैंस ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर इसी बात को दोहरा रहे हैं कि यदि चेन्नई कप जीतने में कामयाब हुई तो यक़ीनन उसमें रविचंद्रन आश्विन की एक बड़ी भूमिका होगी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement