क्रिकेट
CSK vs MI IPL 2025: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार (23 मार्च) को IPL 2025 में अपना-अपना पहला मैच खेला. चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से हरा दिया.
CSK vs MI IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपने IPL अभियान की शुरुआत हार के साथ की है. चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने रविवार (23 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए IPL2025 के अपने पहले मैच में 5 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए एक बार फिर आईपीएल का 'ओपनिंग' मैच हार के तौर पर सामने आया है. आईपीएल के 18 सीजन में अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने 14वीं बार पहले मैच में हार के साथ अभियान की शुरुआत की है. क्या आप जानते हैं कि नीता अंबानी (Nita Ambani) के मालिकाना हक वाली इस टीम के पीछे हार का 'भूत' इतनी बुरी तरह पड़ा हुआ है कि वह पिछले 13 सीजन से लगातार अपने पहले मैच में हार से शुरुआत कर रही है. चलिए हम आपको बताते हैं इस अनूठे रिकॉर्ड के बारे में.
MI की आईपीएल में सबसे 'पहली' शुरुआत भी हार से हुई थी
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग मैच जीतना हर सीजन में बहुत मेहनत वाला काम रहा है. मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का पहला मैच इतनी बड़ी चुनौती रहा है, जिसे उनके लिए 'Mount Everest' की चोटी फतेह करने से कम नहीं माना जा सकता है. साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस की 'ओपनिंग' के साथ हुई थी. इसके बाद अगले चार सीजन वे लगातार पहला मैच जीतकर आगे बढ़े, लेकिन IPL 2013 से उनकी सीजन के पहले मैच में हार की ऐसी 'पनौती' शुरू हुई, जो आज तक खत्म नहीं हो सकी है.
रोहित ने 5 खिताब जिताए पर उन्हीं से जुड़ा है अपशगुन
IPL में मुंबई इंडियंस की टीम अब तक 5 बार खिताब जीतने में सफल रही है. ये पांचों खिताब मुंबई को रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंबई इंडियंस के लिए पहले मैच की हार का अपशगुन रोहित से ही जुड़ा हुआ है. दरअसल मुंबई की सीजन के पहले मैच हार की लगातार शुरुआत जिस IPL 2013 से हुई थी, उसी साल रोहित शर्मा को इस टीम की कप्तानी मिली थी. इसके बाद से रोहित शर्मा और आईपीएल में मुंबई की पहले मैच में हार एकसाथ जुड़े हुए हैं.
सबसे ज्यादा बार RCB और CSK बनी चुनौती
IPL के हर सीजन में पहले मैच में Rohit Sharma की मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी चुनौती Virat Kohli की RCB और MS Dhoni की CSK रही है. इन दोनों टीमों ने मुंबई को 14 सीजन में मिली पहले मैच की हार में 4 बार Royal Challengers Bangalore और 3 बार CSK ने हराया है. उसके बाद 2-2 बार MI को Kolkata Knight Riders, Delhi Capitals और Rising Pune Supergiants (अब IPL का हिस्सा नहीं) से मात मिली है. एक बार उसे GT ने हराया है.
किस सीजन में क्या रहा है MI के पहले मैच का रिजल्ट
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.