क्रिकेट
BCCI New Player Policy: पहले न्यूजीलैंड से घर में क्लीन स्वीप और फिर ऑस्ट्रेलिया से उसकी धरती पर 3-1 से टीम इंडिया की करारी हार के बाद हंगामा मचा हुआ है. इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने प्लेयर्स पर शिकंजा कसने के लिए तैयारी की है.
BCCI New Player Policy: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खराब प्रदर्शन पर चल रहा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले न्यूजीलैंड से अपने ही घर में 3-0 से क्लीन स्वीप मिली. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से उसी की धरती पर टीम इंडिया 3-1 से मिली हार ने कोढ़ में खाज की स्थिति बना दी. इसमें सबसे ज्यादा बवाल मचा हुआ है विराट कोहली (Virat Kohli) और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे सीनियर प्लेयर्स के सुपर फ्लॉप शो पर. उनके अलावा भी कई प्लेयर्स की परफॉर्मेंस स्कैनिंग के दायरे में है. टीम इंडिया (Team India) के इस खराब प्रदर्शन का कारण क्रिकेटर्स का ध्यान खेल के बजाय परिवार और कॉमर्शियल वर्क में केंद्रित रहने को माना जा रहा है. इसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board For Cricket Control in India) पर कठोर कदम उठाने का प्रेशर बना हुआ है. इस प्रेशर के चलते आखिरकार BCCI ने वो कदम उठा लिया है, जिससे प्लेयर्स पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है. टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों के लिए तैयार की गई नई पॉलिसी उन्हें भेजी जा चुकी है.
आइए आपको बताते हैं कि इस नई पॉलिसी के तहत क्या-क्या होगा-
खिलाड़ियों को करना होगा इन गाइडलाइंस का पालन
विदेश दौरे पर परिवार नहीं रख पाएंगे साथ
टीम के किसी विदेशी दौरे पर भारत से 45 दिनों से अधिक समय के लिए बाहर होने पर फिलहाल प्लेयर्स को अपना परिवार साथ रखने की सुविधा मिलती है. अब बीसीसीआई ने इस नियम को बदल दिया है. नए नियम में निम्न बातें फॉलो करनी होगी-
पर्सनल स्टाफ को लेकर भी लगा दी है पाबंदी
बीसीसीआई ने प्लेयर्स के टूर के दौरान अपने साथ अपने पर्सनल स्टाफ को रखने पर भी रोक लगा दी है. अभी तक कई सीनियर प्लेयर्स अपने साथ पर्सनल मैनेजर, पर्सनल शेफ, पर्सनल सिक्योरिटी आदि स्टाफ लेकर जाते हैं. इनका खर्च ये प्लेयर खुद उठाते हैं, लेकिन ये पूरे समय टीम के साथ रहते हैं. यहां तक कि ये लोग स्टेडियम तक में वीआईपी लाउंज में प्लेयर्स के पास पर एंट्री लेते हैं. अब इस पर रोक लगाते हुए बीसीसाई ने निम्न गाइडलाइंस जारी की हैं.
IPL तक से बाहर करने की मिलेगी सजा
बीसीसीआई ने अपनी गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वाले प्लेयर्स को सख्त सजा देने की भी तैयारी की है. इस अनुशासनात्मक कार्रवाई में उसे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तक में खेलने से रोका जा सकता है. संभावित कार्रवाई निम्न हैं-
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.