Advertisement

Ind vs Eng: जिसके खौफ से सो नहीं पा रहा इंग्लैंड, उसे ही लगी चोट, टीम इंडिया को दूसरे मैच से 24 घंटे पहले तगड़ा झटका

Abhishek Sharma Injured: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच शनिवार को दूसरा टी20 क्रिकेट मैच चेन्नई में खेला जाना है. इससे पहले टीम प्रैक्टिस के दौरान ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को चोट लग गई है.

Latest News
Ind vs Eng: जिसके खौफ से सो नहीं पा रहा इंग्लैंड, उसे ही लगी चोट, टीम इंडिया को दूसरे मैच से 24 घंटे पहले तगड़ा झटका
Add DNA as a Preferred Source

Abhishek Sharma Injured: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज में पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से आगे चल रही भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को तगड़ा झटका लगा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक की पिच पर भारत-इंग्लैंड का दूसरा टी20 मैच (India vs England 2nd T20I) शुरू होने में महज 24 घंटे का समय बचा है. इससे पहले टीम इंडिया (Team India) का वह धाकड़ बल्लेबाज चोटिल हो गया है, जिसकी धुआंधार बल्लेबाजी के बारे में सोचकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की रातों की नींद उड़ी हुई है. भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लगी है. उनका टखना मुड़ गया है, जिससे उन्हें चलने में भी परेशानी हो रही है. अभिषेक को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लगने पर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया है, जिससे फैंस के मन में चिंता पैदा हो गई है. हालांकि अभी तक अभिषेक की चोट को लेकर टीम मैनेजमेंट ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.

कैचिंग ड्रिल के दौरान लगी है चोट
अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया की नेट प्रैक्टिस के दौरान उस समय चोट लगी, जब पूरी टीम कैचिंग ड्रिल में भाग ले रही थी. दौड़कर कैच पकड़ते समय अचानक अभिषेक का टखना मुड़ गया और वे दर्द से कराह उठे. फिजियोथेरेपिस्ट ने उनके टखने की जांच की और इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले गए. मैदान से बाहर जाते समय अभिषेक दर्द से कराहते हुए लंगड़ाते दिख रहे थे.

नेट पर नहीं की चोट के बाद बल्लेबाजी
अभिषेक शर्मा की चोट का ड्रेसिंग रूम में फिजियो ने इलाज किया. करीब आधा घंटे तक विभिन्न तरीकों से उनके टखने को आराम पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन चोट की हालत देखकर उन्हें नेट्स पर बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया. इससे उनकी चोट के गंभीर होने की संभावना लग रही है. ऐसा हुआ तो अभिषेक को दूसरे टी20 मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है.

जबरदस्त हिटर हैं अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा को तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. कोलकाता में पहले टी20 मैच में भी अभिषेक ने 79 ठोके थे, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए थे. इसकी बदौलत भारत ने महज 13वें ओवर में ही मैच जीत लिया था. अभिषेक ने महज 13 टी20 इंटरनेशनल मैच के करियर में 2 फिफ्टी और 1 शतक की बदौलत 335 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 183 का जबरदस्त स्ट्राइक रेट हासिल किया है. वह अब तक 27 चौके और 27 ही छक्के ठोक चुके हैं.

क्या संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग?
यदि अभिषेक शर्मा नहीं खेलते हैं तो संजू सैमसन (Sanju Samson) को ओपनिंग में उतरने का मौका मिल सकता है, जो पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दिए हैं. अभिषेक शर्मा की जगह टीम में वॉशिंगटन सुंदर या ध्रुव जुरेल को अंतिम-11 में शामिल किया जा सकता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement