क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Jul 07, 2025, 02:51 PM IST
1.कौन है Sanjog Gupta?

संजोग गुप्ता एक पत्रकार रह चुके हैं. वो साल 2004 में न्यूज इंडिया से जड़े थे और उसके बाद से उन्होंने कई मीडिया संस्थानों में काम किया है. साल 2020 में संजोग डिज्नी हॉसस्टार के हेड बने थे और उसके बाद 2024 में वो जियोहॉस्टार के सीईओ बन गए थे. उनके पास 20 साल से ज्यादा का अनुभव है.
2.2500 उम्मीदवारों को संजोग ने दी मात

संजोग गुप्ता अब आईसीसी के सीईओ हैं. इस पद के लिए 25 देशों से करीब 2500 से ज्यादा आवेदन आए थे. लेकिन आईसीसी की एचआर और रेम्यूनरेशन कमेटी ने इसमें से केवल 12 उम्मीदवार चुने, जिसमें से संजोग को किस्मत चमक गई.
3.सीईओ बनने के बाद संजोग ने कही ये बात

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, "ये अवसर मिलना सौभाग्य की बात है. खासकर ऐसे समय में जब क्रिकेट अभूतपूर्व विकास के लिए तैयार है और इसे दुनिया भर में लगभग 2 बिलियन प्रशंसकों का जोशीला समर्थन प्राप्त है. ये खेल के लिए रोमांचक समय है, क्योंकि प्रमुख आयोजनों का महत्व बढ़ रहा है. व्यावसायिक रास्ते बढ़ रहे हैं और महिलाओं के खेल जैसे अवसर लोकप्रियता में भी बढ़ रहे हैं. लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करना और अपनाने में तेजी से बदलाव के रूप में कार्य किया जा सकता है. दुनिया भर में क्रिकेट आंदोलन के लिए बल गुणक. मैं क्रिकेट के विकास के अगले चरण में योगदान देने और इसके वैश्विक पदचिह्न का विस्तार करने और प्रशंसक अनुभव को बढ़ाने और हमारी मजबूत नींव बनाने के लिए आईसीसी सदस्य बोर्डों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं."
4.कितनी मिलेगी ICC के नए सीईओ को सैलरी?

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आईसीसी अपने सीईओ जैसे बड़े पद अधिकारियों के लिए कोई निश्चित सैलरी नहीं है. हालांकि उन्हें विभिन्न भत्तों, लाभों और प्रतिपूर्ति के माध्यम से मुआवजा दिया जाता है. जय शाह को भी निश्चित सैलरी नहीं मिलती है.
5.आईसीसी के 7वें सीईओ बने संजोग

आपको बता दें कि संजोग गुप्ता आईसीसी के 7वें सीईओ बने हैं. इससे पहले डेविड रिचर्ड्स 1993-2001 तक पहले सीआई थे. मैल्कम स्पीड दूसरे, हारून लोर्गट तीसरे, डेविड रिचर्डसन चौथे, मनु साहनी 5वें, ज्योफ एलार्डिस छठे और संजोग गुप्ता 7वें सीईओ हैं.