क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Aug 15, 2026, 08:31 PM IST
1.भारत और इंग्लैंड 1932

भारत और इंग्लैंड के बीच पहली बार 15 अगस्त को मुकाबला खेला गया था. साल 1932 में तीन मैचों की सीरीज का आखिरी यानी तीसरा मैच 15 अगस्त को शुरू हुआ था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था.
2.भारत और इंग्लैंड 1952

इंग्लैंड के खिलाफ ही टीम इंडिया ने 15 अगस्त को अपना दूसरा मैच खेला था. साल 1952 में भारत और इंग्लैंड का टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था.
3.भारत और श्रीलंका 2001

भारत और श्रीलंका के बीच 14 अगस्त, 2001 को को टेस्ट मैच का आगाज हुआ था और भारत और श्रीलंका के बीचत 15 अगस्त को मैच का दूसरा दिन खेला गया था. इस मैच में टीम इंजि्या को हार का सामना करना पड़ा था.
4.भारत और इंग्लैंड 2014

भारत और इंग्लैंड के बीच 15 अगस्त, 2014 को टेस्ट मैच का आगाज हुआ था, जिसमें भारतीय टीम को एक पारी और 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा है.
5.भारत और श्रीलंका 2015

साल 2015 को भारत और श्रीलंका के बीच 12 अगस्त को मुकाबला खेला गया था, जिसकी नतीजा 15 अगस्त को निकला था और भारत को हार का सामना करना पड़ा था.
6.भारत और वेस्टइंडीज 2019

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 14 अगस्त, 2019 वनडे मुकाबला खेला गया था, लेकिन भारतीय समयानुसार 15 अगस्त को नतीजा निकला था. इस मैच में विराट कोहली के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया था. हालांकि, 15 अगस्त को भारत की ये पहली जीत भी थी.
7.भारत और इंग्लैंड 2021

भारत और इंग्लैंड के बीच 12 अगस्त, 2021 को टेस्ट मैच शुरू हुआ था, जिसमें दोनों टीमों ने 15 अगस्त को भी खेला था. हालांकि, इस मैच में भारत ने इंग्लैंड क 151 रनों से हरा दिया था. (ALL Photo: ESPN)