Advertisement

वेस्टइंडीज टीम पहनेगी दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट जर्सी, 'गोल्ड' से किया गया है डिजाइन; कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

वेस्टइंडीज की टीम दुनिया की सबसे महंगी जर्सी पहनने वाली है. दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में वेस्टइंडीज की चैंपियन टीम इस जर्सी को पहनेगी. इसे दिग्गज प्लेयर्स ड्वेन ब्रावो, कायरन पोलार्ड और क्रिस गेल ने लॉन्च किया है. आइए जानते हैं कि इसकी खासियत क्या है. 

मोहम्मद साबिर | Jul 19, 2025, 01:10 PM IST

1.वेस्टइंडीज टीम पहनेगी सबसे महंगी जर्सी

वेस्टइंडीज टीम पहनेगी सबसे महंगी जर्सी
1

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की चैंपियन टीम के खिलाड़ी दुनिया की सबसे महंगी जर्सी पहने वाले हैं. इस टीम में ड्वेन ब्रावो, कायरन पोलार्ड, क्रिस गेल से लेकर शिवनारायण चंद्रपॉल, चैडविक वाल्टन, शैनन गेब्रियल तक के नाम शामिल हैं. 
 

Advertisement

2.गोल्ड के डिजाइन से लैस है जर्सी

गोल्ड के डिजाइन से लैस है जर्सी
2

दरअसल, इस जर्सी को दुबई के लोरेंज ग्रुप ने चैनल 2 ग्रुप के साथ मिलकर बनाया गया है. ये जर्सी वेस्टइंडीज के दिगग्ज सर क्लाइव लॉयड से लेकर क्रिस और मॉर्डन लिजेंडरी जैसे दिग्गजों के सम्मान में बनाई गई है. इसमें स्पेशल बात ये है कि इसे 18 कैरेट सोने से बनाया गया है, जिसमें 30 ग्राम, 20 ग्राम और 10 ग्राम के एडिशन होंगे. 
 

3.कितने रुपये की है ये जर्सी?

कितने रुपये की है ये जर्सी?
3

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स में वेस्टइंडीज की चैंपियन टीम की गोल्ड से लैस जर्सी की कीमत 3 लाख रुपये तक बताई जा रही है. 
 

4.वेस्टइंडीज कब खेलेगी अपना पहला मैच?

वेस्टइंडीज कब खेलेगी अपना पहला मैच?
4

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स में वेस्टइंडीज अपना पहला मैच आज यानी शनिवार को खेलेगी. टीम का सामना साउथ अफ्रीका की चैंपियन टीम से है. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें कुल इंडिया चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस और इंग्लैंड चैंपियंस हैं. 
 

5.वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स में वेस्टइंडीज की चैंपियन टीम

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स में वेस्टइंडीज की चैंपियन टीम
5

क्रिस गेल (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, लेंडल सिमंस, ड्वेन स्मिथ, शेल्डन कॉटरेल, शिवनारायण चंद्रपॉल, चैडविक वाल्टन, शैनन गेब्रियल, एशले नर्स, फिडेल एडवर्ड्स, विलियम पर्किन्स, सुलेमान बेन, डेव मोहम्मद और निकिता मिलर.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement