Advertisement

विजय हजारे ट्रॉफी में Virat Kohli एक मैच खेलने की कितनी लेंगे फीस? रकम कर देगी हैरान

विराट कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. उन्होंने आखिरी बार साल 2010 में ये टूर्नामेंट खेला था और अब वो वापसी करने वाले हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विराट कोहली प्रति मैत कितनी फीस लेने वाले हैं? रकम जानकर आपको होश उड़ जाएंगे.

मोहम्मद साबिर | Dec 04, 2025, 08:34 PM IST

1.अनुभव के हिसाब से मिली है सैलरी

अनुभव के हिसाब से मिली है सैलरी
1

विजय हजारे ट्रॉफी हो या रणजी ट्रॉफी हो बीसीसीआई खिलाड़ियों को उनके अनुभव के हिसाब से सैलरी देती है. जैसे 20 या उससे कम लिस्ट ए मैचों के अनुभव वाले खिलाड़ी को 40 हजार प्रति मैच फीस मिलती है. वहीं 21 से 40 लिस्ट ए मैच के अनुभव वाले को 50 हजार सैलरी मिली है. इसी तरह अनुभव के हिसाब से बीसीसीआई खिलाड़ी को सैलरी देती है. 
 

Advertisement

2.SMAT में प्रति मैच कितनी फीस लेंगे विराट कोहली?

SMAT में प्रति मैच कितनी फीस लेंगे विराट कोहली?
2

विराट कोहली के पास 300 से अधिक लिस्ट ए मैचों का अनुभव है. ऐसे में कोहली को बीसीसीआई विजय हजारे ट्ऱॉफी में प्रति मैच खेलने पर 60 हजार रुपये प्रति मैच फीस देगी. क्योंकि 41 से अधिक लिस्ट ए मैच खेलने वालो को बोर्ड 60 हजार रुपये ही देती है. 
 

3.विजय हजारे ट्रॉफी में कितने मैच खेलेंगे विराट कोहली?

विजय हजारे ट्रॉफी में कितने मैच खेलेंगे विराट कोहली?
3

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली क्रिकेट टीम को कुल 7 मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या विराट सभी मैच खेलेंगे. हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, रिपोर्ट्स के अनुसार, वो सिर्फ 3 मैच खेल सकते हैं. 
 

4.कब और किसके खिलाफ खेलेंगे विराट?

कब और किसके खिलाफ खेलेंगे विराट?
4

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विराट कोहली 24 दिसंबर को आंध्र, 26 दिसंबर को गुजरात और 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. 
 

5.विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कैसा है दिल्ली का शैड्यूल?

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कैसा है दिल्ली का शैड्यूल?
5

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की टीम को ग्रुप डी में रखा गया है. इसके अलावा इस ग्रुप में गुजरात, सर्विसेज, सौराष्ट्र, हरियाणा, ओडिशा, रेलने और आंद्र प्रदेश को रखा गया है. ऐसे में दिल्ली को कुल 7 मैच खेलने हैं और 12 जनवरी के बाद से नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement