Advertisement

सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने वाले 7 कोच, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कोचों की लिस्ट में कई दिग्गजों का नाम शामिल हैं. आइए जानें इस लिस्ट में पहले नंबर पर कौन-सा कोच है. 

भास्कर तिवारी | Apr 26, 2025, 06:20 PM IST

1.आशीष नहेरा

आशीष नहेरा
1

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नहेरा आईपीएल 2022 से गुजरात टाइटंस की कोचिंग कर रहे हैं. उनके अंडर टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. गुजरात पिछले 3 सीजन में से 2 बार फाइनल में पहुंची है. वही 2022 का खिताब गुजरात टाइटंस ने नहेरा की कोचिंग में जीत चुकी है. 
 

Advertisement

2.रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग
2

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग आईपीएल में कई टीमों को कोचिंग दे चुके हैं. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस शामिल है. पोंटिंग के कोच रहते मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2015 की ट्रॉफी जीती थी. 

3.टॉम मूडी

टॉम मूडी
3

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी की कोचिंग में  सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2016  में अपना पहला खिताब जीता.  उनकी कोचिंग में हैदराबाद पांच सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई.

4.शेन वॉर्न

शेन वॉर्न
4

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न ने आईपीएल के पहले तीन सीजन में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और हेड कोच की भूमिका निभाई थी. वार्न की कोचिंग नें राजस्थान ने आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम किया था. 

5.ट्रेवर बेलिस

ट्रेवर बेलिस
5

इंग्लैंड के पूर्व कोच ट्रेवर बेलिस का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. उनकी कोचिंग में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2012 और 2014 की ट्रॉफी जीती है. 

6.महेला जयवर्धने

महेला जयवर्धने
6

श्रीलंका के पूर्व कप्ताम महेला जयवर्धने की गिनती आईपीएल के सबसे सफल कोचों में होती है. उनकी कोचिंग में मुंबई इंडियंस ने 3 आईपीएल खिताब (2017, 2019 और 2020) जीते हैं. 
 

7.स्टीफन फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग
7

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल 2009 से चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच हैं. उनकी कोचिंग के अंडर सीएसके ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं. जो  (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) इस प्रकार से है. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement