क्रिकेट
राजा राम | Feb 13, 2026, 06:59 PM IST
1.शिवम दुबे का 107 मीटर लंबा छक्का

भारत-नामीबिया मैच के 15वें ओवर में यह रोमांचक पल देखने को मिला. नामीबिया के गेंदबाज बर्नार्ड स्कोल्ज की पहली गेंद पर शिवम दुबे ने मिडविकेट के ऊपर से 107 मीटर लंबा छक्का जड़ा.
2.हार्दिक पांड्या का 109 मीटर लंबा छक्का

इसके बाद उसी ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने 109 मीटर लंबा छक्का लगाकर दर्शकों को उत्साहित कर दिया. एक ही ओवर में दो बड़े छक्कों ने मैच का माहौल बदल दिया. जिसके साथ हार्दिक और दुबे विश्व कप इतिहास के सबसे लंबे छक्के लगाने वाले शीर्ष पांच खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं.
3.युवराज सिंह के नाम सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि, सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड अब भी युवराज सिंह के नाम है. उन्होंने 2007 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 119 मीटर लंबा छक्का लगाया था.
4.लियम लिविंगस्टोन और आंद्रे रसेल भी लिस्ट में शामिल

दूसरे स्थान पर 112 मीटर के साथ लियम लिविंगस्टोन हैं, जबकि तीसरे स्थान पर 111 मीटर के साथ आंद्रे रसेल का नाम दर्ज है.
5.हार्दिक पांड्या और जुनैद सिद्दिकी

109 मीटर के साथ हार्दिक पांड्या और यूएई के जुनैद सिद्दिकी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं.
6.रोवमैन पॉवेल और शिवम दुबे

वहीं 107 मीटर के साथ रोवमन पॉवेल और शिवम दुबे पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.
7.T20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक सबसे ऊपर

T20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक का छक्का अब तक का सबसे लंबा रहा है. लंबे छक्कों की इस दौड़ ने टी20 विश्व कप 2026 को और रोमांचक बना दिया है.