Advertisement

लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, बुमराह-सिराज का लिस्ट में नहीं है नाम

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. आइए देखें लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5  भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट?

भास्कर तिवारी | Jul 08, 2025, 05:04 PM IST

1.बिशन सिंह बेदी

बिशन सिंह बेदी
1

भारत के लिए लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बिशन सिंह बेदी का नाम टॉप पर मौजूद है. उन्होंने लॉर्ड्स में 4 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 17 विकेट लिए हैं. 

Advertisement

2.कपिल देव

कपिल देव
2

इस लिस्ट में दूसरा नाम भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का है. जिन्होनें लॉर्ड्स में 4 टेस्ट मैच में 17 विकेट झटके हैं. 
 

3.ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा
3


भारत के दिग्गज तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार ईशांत शर्मा लॉर्ड्स में कमाल कर चुके हैं. उन्होंने लॉर्ड्स में 12 विकेट अपने नाम किए हैं. 
 

4.अनिल कुंबले

अनिल कुंबले
4

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. कुंबले भी इस ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में 12 विकेट ले चुके हैं. 

5.जहीर खान

जहीर खान
5

भारत के सबसे सफल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान इंग्लैंड में 43 विकेट ले चुके हैं. वही इसमें से 11 विकेट जहीर ने लॉर्ड्स में लिए हैं. उनका नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement