Advertisement

टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में जुड़ा वियान मुल्डर का नाम

साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान वियान मुल्डर का नाम टेस्ट की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. आइए देखें इस लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं. 

भास्कर तिवारी | Jul 07, 2025, 11:18 PM IST

1.ब्रायन लारा

ब्रायन लारा
1

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के नाम दर्ज है. जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2004 में एंटीगुआ में नाबाद 400 रन की पारी खेली थी. इस दौरान लारा ने 43 चौके और 4 छक्के लगाए थे. 

Advertisement

2.मैथ्यू हेडन

मैथ्यू हेडन
2

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. उन्होंने साल 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 437 गेंदों पर 380 रन बनाए थे. इस पारी में हेडन ने 38 चौके और 11 सिक्स लगाए थे. 
 

3.महेला जयवर्धने

महेला जयवर्धने
3

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने साउथ अफ्रीका साल 2006 में धमाकेदार पारी खेली थी. महेला ने कोलंबों के स्टेडियम में 43 चौके और 1 छक्के की मदद से 374 रन बनाए थे. 
 

4.वियान मुल्डर

वियान मुल्डर
4


साउथ अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर वियान मुल्डर का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गया है. उन्होंने गैरी सोबर्स को इस लिस्ट में पीछे छोड़ दिया. मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 334 गेंदों पर नाबाद 367 रन बनाए. मुल्डर के इस पारी में 49 चौके और 4 छक्के देखने को मिले. वह बतौर डेब्यू कप्तान डेब्यू टेस्ट में तिहरा शतक जमाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं.

5.गैरी सोबर्स

गैरी सोबर्स
5

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज गैरी सोबर्स का नाम है. उन्होंने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ 365 रन की शानदार पारी खेली थी. जिसमें 38 चौके देखने को मिले थे. 


 

Advertisement
Advertisement
Advertisement