क्रिकेट
भास्कर तिवारी | Jun 14, 2025, 01:35 PM IST
1.अरविंद डि सिल्वा

आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज अरविंद डि सिल्वा हैं. उन्होंने साल 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप के फाइनल में 124 बॉल पर नाबाद 107 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. जिसकी वजह से श्रीलंका की टीम 7 विकेट से जीत मिली थी.
2.क्रिस केर्न्स

चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स ने शतकीय पारी खेली थी. केर्न्स ने भारत के खिलाफ फाइनल मैच में नाबाद 102 रन बनाए थे. जिसकी वजह से न्यूजीलैंड ने 4 विकेट मुकाबला अपने नाम कर लिया था.
3.शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर शेन वॉटसन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. वॉटसन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2009 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रन का धमाकेदार पारी खेली थी. जिसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने 201 रनों का लक्ष्य 28 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था.
4.ट्रेविस हेड

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में ट्रेविड हेड ने भारत के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी. जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से मैच जीत लिया था. इस मुकाबले में हेड के बल्ले से 137 रनों की धमाकेदार पारी देखने को मिली थी.
5.ए़डेन मारक्रम

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मैच में एडेन मारक्रम ने शतक लगाकर इस क्लब में शामिल हो गए. मारक्रम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में नाबाद 102 रन बना चुके हैं.