क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Aug 08, 2026, 11:20 PM IST
1.शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के दिवगंत स्पिनर शेन वॉर्न का नाम लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. उन्होंने टेस्ट की चौथी पारी खेलते हुए 53 पारियों में 138 विकेट अपने नाम किए हैं.
2.नाथन लियोन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन ने टेस्ट की चौथी पारी खेलते हुए 62 पारियों में 129 विकेट अपने नाम किए हैं.
3.रंगना हेराथ

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने टेस्ट की चौथी पारी खेलते हुए 40 पारियों में 115 विकेट चटकाए हैं.
4.मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट की चौथी पारी खेलते हुए 35 पारियों में 106 विकेट चटकाए हैं.
5.ग्लेन मैक्ग्राथ

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा ने टेस्ट की चौथी पारी खेलते हुए 53 पारियों में 103 विकेट अपने नाम किए हैं.
6.आर अश्विन

भारतीय पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने टेस्ट की चौथी पारी खेलते हुए 36 पारियों में 99 विकेट झटके हैं.
7.अनिल कुंबले

भारतीय पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अनिल कुंबले ने टेस्ट की चौथी पारी खेलते हुए 35 पारियों में 94 विकेट झटके हैं.
8.जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट की चौथी पारी खेलते हुए 65 पारियों में 91 विकेट चटकाए हैं.
9.स्टुअर्ट ब्रॉड

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज स्टअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट की चौथी पारी खेलते हुए 90 विकेट झटके हैं.
10.मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अब तक टेस्ट की चौथी पारी खेलते हुए 47 पारियों में 89 विकेट अपने नाम किए हैं.