क्रिकेट
भास्कर तिवारी | May 16, 2025, 01:20 PM IST
1.आरसीबी बनाम केकेआर मैच से पहले बेंगलुरु में हुई बारिश

भारत और पाकिस्तान तनाव की वजह से आईपीएल 1 हफ्ते के लिए स्थगित हो गया था. जिसके बाद अब 17 मई से आईपीएल का 18वां सीजन रीस्टार्ट हो रहा है. जिसके पहले मैच में बारिश के काले बादल छाए हुए है. आरसीबी और केकेआर के मैच से पहले बेंगलुरु में जमकर बारिश हुई. बेंगलुरु के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश के मजे लेते हुए नजर आए. जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है.
2.बेंगलुरु में जमकर हुई बारिश

आरसीबी और केकेआर मैच से पहले बेंगलुरु में खूब बारिश देखने को मिली. ऐसे में फैंस की मुश्किल बढ़ गई हैं. क्योंकि मैच के दौरान भी बेंगलुरु में 84 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है.
3.स्टेडियम में स्वीमिंग करते नजर आए टिम डेविड

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टिम डेविड को स्विमिंग का लुत्फ उठाते हुए देखा गया. जिसका वीडियो आरसीबी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
4.टिम डेविड ने उठाए बारिश के मजे

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड बेंगलुरु में बारिश के मजे लेते हुए नजर आए. डेविड मैदान में कुछ करामाती स्लाइड करते हुए दिखे. जिसे देखकर ड्रेसिंग रुम में मौजूद खिलाड़ी हंसी के ठहाके लगाने को मजबूर हो गए.
5. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भरा पानी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है. उसमें चिन्नास्वामी स्टेडियम में काफी जलभराव देखने को मिल रहा है. मगर मैदान का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है. जो 1 घंटे में कितने भी पानी को सूखा सकता है. ऐसे में अगर कल मैच के दौरान बारिश नहीं होती है तो मुकाबले जरुर खेला जाएगा.