Advertisement

112 साल बाद निकला था इस टेस्ट मैच का रिजल्ट, हैरान कर देगी इस मुकाबले की कहानी

क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा भी मैच है, जिसे आप शायद ही जानते होंगे. इसकी कहानी सुनकर आप भी काफी हैरान होने वाले हैं. इस मैच का रिजल्ट आने में एक या दो नहीं बल्कि 112 साल लग गए. आइए जानते हैं ये टेस्ट कब और किस टीम के बीच खेला गया था.

मोहम्मद साबिर | Jul 15, 2025, 05:43 PM IST

1.किन टीमों के बीच खेला गया था ये मैच

किन टीमों के बीच खेला गया था ये मैच
1

इंग्लैंड के एसेक्स काउंटी के दो गांवों ब्यूरस और ग्रेट बेंटली ये मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पहले दिन ग्रेट बेंटली ने 300 से ज्यादा रन बनाए थे. लेकिन फिर ब्यूरस को बैटिंग का मौका नहीं मिला, जिससे मैच अधूरा रह गया था.  
 

Advertisement

2.112 साल बाद निकला था टेस्ट मैच का रिजल्ट

112 साल बाद निकला था टेस्ट मैच का रिजल्ट
2

ब्यूरस और ग्रेट बेंटली के बीच साल 1845 में ये मुकाबला शुरू हुआ था और पहली पारी के बाद मैच नहीं खेला गया था.  उसके 100 से ज्यादा सालों के बाद यानी 1957 में ये मैच दोबारा शुरू हुआ. ब्यूरस की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया था. इस मैच का नतीजा कुल 112 साल बाद यानी 1957 में निकला था. 
 

3.विजेता टीम के लिए ये था इनाम

विजेता टीम के लिए ये था इनाम
3

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मैच विजेता टीम को क्या इनाम मिला था. इस मैच की विजेता टीम को एक बैरल बियर का इनाम मिलना था. 
 

4.कौनसी जर्सी में खेलने उतरी थी ब्यूरस की टीम

कौनसी जर्सी में खेलने उतरी थी ब्यूरस की टीम
4

जब मुकाबला दोबारा शुरू हुआ था, तो ब्यूरस की टीम के खिलाड़ी 17वीं सदी की ड्रेस पहनकर मैदान पर उतरे थे. लेकिन खास बात ये थी कि इस मैच में पुराने बल्ले और स्टंप्स का इस्तेमाल किया गया था. 
 

5.इस खिलाड़ी ने सुनाई मैच की कहानी

इस खिलाड़ी ने सुनाई मैच की कहानी
5

हॉल्स्टेड के क्रिकेटर डेनिस वाल्टर ने इस कहानी का खुलासा किया है. हालांकि इस कहाने को क्लेक्टन और फ्रिंटन गेजेट को वाल्टर ने सुनाई थी, तो उन्होंने इस मैच की जानकारी जुटाना चाही थी. लेकिन इस मैच के दस्तावेज नहीं मिल सके.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement