Advertisement

Test में 80 रन भी नहीं बना पाईं ये 5 टीमें, फिर भी जीत लिया मुकाबला

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. इस खेल में कब क्या होगा कोई अनुमान नहीं लगा सकता है. आज हम आपको ऐसे ही 5 मैच बताने वाले है, जिसमें टीमों ने एक पारी में 80 रनों का स्कोर भी नहीं किया, लेकिन फिर भी मुकाबला जीतने में कामयाब रही हैं. यहां टॉप-5 लिस्ट देख सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Jul 15, 2025, 04:26 PM IST

1.इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
1

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1987 में इंग्लैंड ने पहली पारी में सिर्फ 45 रन ही बनाए थे. जबकि दूसरी पारी में 184 रन बना दिए थे. हालांकि टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 119 और दूसरी पारी में 97 रनों पर रोक दिया और 13 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया था. 
 

Advertisement

2.ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
2

इंग्लैंड के खिलाफ साल 1888 में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में महज 60 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. लेकिन टीम ने पहली पारी में 116 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 124 रनों का लक्ष्य दिया था. हालांकि इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 53 और दूसरी पारी में 62 रनों पर ढेर ही गई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 61 रनों से मैच जीता था. 
 

3.ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
3

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम 1882 में पहली पारी में 62 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 122 रन बनाए थे. इंग्लैंड के सामने महज 85 रनों का लक्ष्य था. लेकिन टीम 77 रनों पर ढेर हो गई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 7 रन से जीत हासिल की थी. 
 

4.इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
4

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने 2019 में 67 रनों पर ऑलआउट होने के बाद भी जीत हासिल की थी. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम को 359 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 67 रन पर ढेर होने के बाद दूसरी पारी में 362 रन बनाकर 1 विकेट से जीत हासिल की थी. 
 

5.ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका
5

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 75 रनों पर ऑलआउट होने के बाद भी जीत दर्ज की थी. अफ्रीक ने 336 रनों का स्कोर दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 336 रन बनाकर 5 विकेट से जीत हासिल की थी.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement