क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Dec 04, 2025, 04:15 PM IST
1.कुमार संगकारा

श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. उन्होंने ने 2015 में लगातार 4 शतक बना दिए थे और वो इकलौते बैटर है, जिन्होंने ये कारनामा किया है. उन्होंने बांग्लादेश, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ शतक लगाया था.
2.हर्शल गिब्स

साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने 2002 में केन्या, भारत और बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तीन शतक ठोके थे.
3.एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारत के खिलाफ दो और वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन सेंचुरी लगाई है.
4.क्विंटन डिकॉक

साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने 2013 में भारत के खिलाफ लगातार तीन शतक लगाए थे.
5.रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने वनडे में 2014 में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीन शतक बनाए थे.
6.बाबर आजम

पाकिस्तान के बाबर आजम ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन शतक बनाए थे. उसके बाद साल 2022 में बाबर ने ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दो शतक बनाए थे.
7.जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 2018 में न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ लगातार दो शतक ठोके थे.
8.विराट कोहली

भारत के विराट कोहली ने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकों की हैट्रिक लगाई थी. उनका नाम 8वें स्थान पर हैं.
9.रोहित शर्मा

भारत के रोहित शर्मा ने 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन शतक बनाया था.
10.फखर जमन

पाकिस्तान के फखर जमन ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकों की हैट्रिक लगाई थी और उनका नाम लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं.