क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Aug 27, 2025, 04:53 PM IST
1.सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 100 शतक बनाए हैं. लेकिन वो सबसे ज्यादा बार नवर्स नाइंटीज का भी शिकार हुए हैं. इतना ही नहीं सचिन वनडे में कुल 3 बार 99 रनों पर आउट हो चुके हैं.
2.विराट कोहली

विराट कोहली ने वनडे में कुल 51 शतक लगाए हैं. सबसे ज्यादा शतक के मामले में विराट पहले स्थान पर हैं. वहीं विराट एक बार वनडे में 99 रनों के स्कोर पर भी आउट हो चुके हैं.
3.रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के नाम वनडे में कई रिकॉर्ड्स हैं. उन्होंने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी भी खेली है. लेकिन रोहित एक बार 99 रन पर ही पवेलियन लौट गए थे.
4.एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स का नाम भी इस लिस्ट में है. वो भी एक बार 99 रनों पर आउट हो गए थे.
5.क्रिस गेल

क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में आता है. वो भी एक बार 99 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे और एक रन से अपने शतक से चूक गए थे.
6.जोस बटलर

इंग्लैंड के जोस बटलर साल 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 99 रन पर आउट हो गए थे.
7.बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स साल 2021 में भारत के खिलाफ 99 रनों के स्कोर पर आउट हो गए थे.
8.डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 99 रन बना पाए थे और अपने शतक से एक रन स चूक गए थे.
9.राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 99 रनों के स्कोर पर आउट हो गए थे.
10.वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी इस लिस्ट में हैं. वो साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रनों के स्कोर पर आउट हो गए थे.